रोजाना खाने के बाद नियमित करें वॉक, देखें चौका देने वाले फायदे

रोजाना  खाने के बाद नियमित करें वॉक, देखें चौका देने वाले फायदे

Health Tips : आपने अक्सर सुना होगा कि डॉक्टर्स  हमेशा खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह देते हैं। आख़िर क्या हैं इसके पीछे का कारण और क्यों  डॉक्टर्स खाना खाने के बाद टहलने की सलाह देते है ? डेली 10 मिनट की वॉक करने से  शरीर से जुड़ी कई परेशानीयां दूर होती हैं । ये कोइ नई तकनीक नहीं हैं  बल्कि ये हेल्थ टिप्स तो हमारे पूर्वजों के समय से चलती आ रही है। जो लोग रेगुलरली टहलते हैं, उनका शरीर बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा फिट  और हे होता हैं ।
 
रोज़ाना वॉक के फायदे 
 
रोज़ाना वॉक करने से दिल स्वस्थ रहता है, वजन नियंत्रित में रहता है, तनाव कम होता है और हड्डियाँ मजबूत होती हैं। वॉक करने से आपकी सहनशक्ति भी बढ़ती है और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। डेली वॉक करने से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे कैलोरी बर्न करने में भी मदद मिलती हैं, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। नियमित चलने से हृदय संबंधी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। हफ्ते में पांच दिन 30 मिनट पैदल चलने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। रोज पैदल चलने से मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है। 
 
रोजाना 10 मिनट  करें वॉक
 
आपको नियमित  रूप से रोज खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट समय  निकालकर टहलना चाहिए। एक महीने तक इस नियम को बिना तोड़े फॉलो कीजिए और आपको खुद अपने आप में पॉजिटिव चेंजेज देखने को मिलेगा । खाना खाने के बाद आपको ज्यादा स्पीड में वॉक नहीं करनी चाहिए क्योंकी इसका आपके शरीर पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

Leave a comment