Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News : ‘हर षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है और लोकतंत्र की रक्षा की’ राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना

Haryana News : ‘हर षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है और लोकतंत्र की रक्षा की’ राज्यसभा चुनाव के नतीजों  पर दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना

Haryana News कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "आज हम इस मौके पर हरियाणा के लोगों को बधाई देते हैं। हरियाणा का एक-एक नागरिक बधाई के पात्र हैं, वो विधायक बधाई के पात्र हैं जिन्होंने हर षड्यंत्र का पर्दाफाश किया है और लोकतंत्र की रक्षा की। भाजपा ने हर तरह का हथकंडा अपनाया।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मात्र एक राज्यसभा सीट के लिए इस तरह की अनैतिक राजनीति आज तक पूरे देश में नहीं देखी होगी। साम-दाम-दंड-भेद का प्रयोग किया गया, बोली लगाई गई, दबाव बनाया गया। खरीद-फिरौख्त को हमारी पार्टी, हमारे विधायकों ने रोकने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब खरीब-फिरौख्त नहीं चल पाई तो रात के अंधेरे में प्रजातंत्र का गला घोंटने का भी प्रयास किया गया। हमारे काउंटिंग के दौरान जो 4मत अवैध घोषित किए गए वो सभी वैध हैं। ये जीत प्रजातंत्र की जीत है। प्रजातंत्र को बचाने के लिए हम हरियाणा के कोने-कोने में जाएंगे।

अपना ईमान बेचने का काम किया है- दीपेंद्र हुड्डा

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि, "हमारे जिन विधायकों ने अपना जमीर, अपना ईमान बेचने का काम किया है, वही नहीं बल्कि उनकी अगली पीढ़ी तक हरियाणा की जनता व उनकी क्षेत्र की जनता उनसे हिसाब मांगेगी। कांग्रेस पार्टी उन विधायकों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें