चिलचिलाती गर्मी में संजीवनी से कम नहीं ताड़गोला, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

चिलचिलाती गर्मी में संजीवनी से कम नहीं ताड़गोला, सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

Health Tips:आइस एप्पल, जिसे ताड़गोला या नुंगु के नाम से भी जाना जाता है, गर्मी के मौसम में पाया जाने वाला फल है। इसे गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। ये फल आपको भारत के कई गांवों और कस्बों में मिल जाएंगे। येबाहर से नारियल की तरह दिखते हैं लेकिन अंदर से इसकी बनावट लीची की तरह होती है। यह न सिर्फ दिखने में नारियल जैसा होता है बल्कि सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद है।इसमें फाइबर, विटामिन ए और विटामिन के जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

हाइड्रेट: बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का शरीर गर्मी से प्रभावित होने लगता है जिसके कारण लोगों के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में ताड़गोला का सेवन करने से आपको तुरंत हाइड्रेशन मिलता है। खुद को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए इस फल का सेवन करें।

पेट की समस्याओं में फायदेमंद: इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में ताड़गोला आपके पेट के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। यह आपके पेट को तुरंत ठंडक प्रदान करता है। इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज, अपच और गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा दें : कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली के कारण लोग संक्रामक रोगों की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। इसलिए आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर ताड़गोला का सेवन कर सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं : कमजोर मेटाबॉलिज्म के कारण लोगों का वजन बढ़ने लगता है और वे मोटापे का शिकार हो जाते हैं। हालांकि, फाइबर से भरपूर इस फल का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है। साथ ही इसे खाने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है।

मधुमेह में फायदेमंद : ताड़गोला फल मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर को नियंत्रित करता है।

Leave a comment