lok sabha election 2024: ‘...ये महाभारत की धरती है’ पानीपत में प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान

lok sabha election 2024: ‘...ये महाभारत की धरती है’  पानीपत में प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान

Priyanka Gandhi In Panipat: हरियाणा के पानीपत में प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा,“ये महाभारत की धरती है। यहां से हमें भगवत गीता की सीख मिली है।इसने हमें अन्याय और अधर्म के खिलाफ लड़ना सिखाया है। खेल का मैदान हो, जंग का मैदान हो या खेत-खलिहान हो। हरियाणा के लोग अपना खून-पसीना लगाकर खूब मेहनत करते हैं।  

प्रियंका गांधी ने कहा,“हिंदुस्तान किसानों का देश है। इस देश की आत्मा में किसान हैं। इंदिरा गांधी जी आपके लिए हरित कांति लेकर आई थीं, जिससे किसान आत्मनिर्भर बने। वहीं, नरेंद्र मोदी आपके लिए काले कानून लेकर आए, जिसके खिलाफ आप महीनों तक दिल्ली बॉर्डर पर बैठे रहे।लेकिन नरेंद्र मोदी समेत BJP का एक भी नेता आपको देखने तक नहीं आया।

अग्निवीर योजना ने इनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा,“किसान का बेटा सेना में भर्ती होता है। वो सरहद पर जाकर देश के लिए कुर्बान होने को तैयार रहता है। मैंने यूपी और हरियाणा में सेना में जाने की तैयारी करते युवाओं को देखा है, उनकी मेहनत को देखा है। लेकिन अग्निवीर योजना ने इनकी उम्मीदों को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जब महिला पहलवान मैडल लेकर आईं, तो मोदी जी ने उन्हें बुलाकार फोटो खिंचवाई। लेकिन जब उन्हीं महिला पहलवानों ने मोदी जी से न्याय की गुहार लगाई, तब मोदी जी नहीं सुने।जब मैं उन महिला पहलवानों से मिली तो उन्होंने मुझसे कहा- अगर हमें न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़ रहा है, तो आम जनता का क्या हाल होगा?

Leave a comment