क्या आप भी होना चाहते है अमर? तो 100 साल की दादी से जानें लंबी उर्म का राज

क्या आप भी होना चाहते है अमर? तो 100 साल की दादी से जानें लंबी उर्म का राज

Long Life Secrets: ब्रिटेन की 99साल की बर्नी की जर्नी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में उनकी पोती टेलर ब्राउन ने उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें बर्नी को घुटनों के बल फर्श पोंछते और घर के काम करते देखा जा सकता है। बर्नी फरवरी 2026में 100साल की हो जाएंगी। वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका मुख्य राज़ है हमेशा सक्रिय रहना। दिनभर चलते-फिरते रहना, घर के काम करना और छोटी-छोटी एक्टिविटीज करना उन्हें फिट और जवान बनाए रखता है। उनका कहना है, “जितना चलते रहोगे, उतना जीते रहोगे।”

सादा और पोषक आहार

बर्नी का कहना है कि लंबी उम्र का दूसरा रहस्य है सादा और संतुलित खाना। उन्होंने कभी कैलोरी गिनती या विशेष डाइटिंग नहीं की। उनका नियम हमेशा से रहा है: “सिंपल खाओ और कम खाओ।” उनकी डाइट में ताजी सब्जियां, फल, दलिया और घर का बना खाना शामिल रहता है। बर्नी मानती हैं कि नेचर के करीब रहकर शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखना संभव है।

सकारात्मक सोच और खुश रहना

बर्नी के अनुसार, लंबी और स्वस्थ जिंदगी का तीसरा राज़ है सकारात्मक सोच और खुश रहना। वे हर छोटी-छोटी बात पर मुस्कुराती हैं और हंसती रहती हैं। उनका मानना है कि खुश रहना और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखना दिमाग को सक्रिय और तनावमुक्त रखता है।

दिमाग को हमेशा एक्टिव रखें

बर्नी सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी फिट हैं। वे हमेशा अपने दिमाग को इंगेज करती हैं, नई चीज़ें सीखती हैं और खुद को चुनौती देती हैं। यही आदत उन्हें मानसिक रूप से शॉर्प और ऊर्जावान बनाए रखती है। बर्नी का जीवन हमें सिखाता है कि लंबी उम्र पाने के लिए सिर्फ भोजन या व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

Leave a comment