
नई दिल्ली: पोषक तत्वों से भरपूर काले चने सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते है। आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जो सुबह खाली पेट भीगे काले चने खाते है। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। काले चने को कई लोग देसी चने के नाम से भी जानते है। लोग अक्सर सुबह के नाश्ते के तौर पर काले चने का सेवन करते है, लेकिन क्या आप जानते है कि रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए काले चने खाने से आपकी सेहत को गजब क फायदे मिलते है, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
भीगे हुए काले चने में फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसके सेवन से पाचन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। काले चने के सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व भी बाहर निकल जाते है और इससे पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहता है।रोजाना इसका सेवन करने से कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।
खून को मिलता है फायदा
भीगे हुए काले चने में प्रोटीन की भी भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए इसका सेवन अच्छा रहेगा। साथ ही एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए काले चने काफी गुणकारी है। दरअसल, इसमें आयरन भी काफी मात्रा में होता है। ऐसे में काले चने शरीर में आयरन की पूर्ति करते हुए हीमोग्लोबिन को सुधारने में मदद करता है।
हृदय के लिए लाभकारी काले चने
भीगे हुए काले चने में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स की भारी मात्रा पाई जाती है। इसमें मौजूद ये दोनों तत्व आपकी रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखते हैं और शरीर में खून के थक्कों को बनने से भी रोकते हैं, जिससे यह आपके हृदय के लिए फायदेमंद साबित होता है।
Leave a comment