Search KhabarFast

Press ESC to close

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे के सांसद का बड़ा दावा, किताब में ED का भी जिक्र

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे के सांसद का बड़ा दावा, किताब में ED का भी जिक्र

Big Claim Over Dhankhad Resignation: शिवसेना सांसद संजय राउत की किताब अनलाइकली पैराडाइज में पूर्व उपराष्ट्रपति को लेकर बड़े दावे किए गए हैं। संजय राउत ने अपनी किताब में दावा किया है कि ईडी के दबाव के कारण जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दिया था। संजय राउत ने किताब में कई अन्य दावे भी किए हैं। बता दें कि ये किताब 2025 में मराठी भाषा में छपी थी। अब इसके अंग्रेजी अनुवाद का विमोचन हुआ है। 

संजय राउत के अनुसार जगदीप धनखड़ पर ये दबाव इसलिए बनाया गया क्योंकि, वह मोदी सरकार के खिलाफ राजनीतिक कदम उठा रहे थे। किताब में बताया गया है कि उस समय यह भी अफवाह फैली की धनखड़ और उनकी पत्नी ने अपना घर बेचकर कुछ रकम विदेश भेजी है। इसी आधार पर ईडी उनके खिलाफ एक फाइल तैयार की थी। 

अमित शाह और पीएम मोदी का भी जिक्र

संजय राउत ने अपनी किताब में दावा किया है कि गुजरात दंगे के बाद उस समय मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को जेल भेजा जा सकता है। हालांकि, उस समय केंद्रीय मंत्री रहे शरद पवार उनको जेल भेजने के पक्ष में नहीं थे। संजय राउत के मुताबिक, एक कैबिनेट बैठक के दौरान पवार ने कहा था कि चुने हुए मुख्यमंत्री को राजनीतिक मतभेद के आधार पर जेल भेजना सही नहीं होगा।  शरद पवार की बात का कई नेताओं ने समर्थन किया। जिसके कारण पीएम मोदी जेल जाने से बच गए। किताब में बताया गया है कि शरद पवार और बाल ठाकरे ने अमित शाह को जमानत दिलाने में मदद की थी। 

जगदीप धनखड़ ने दिया था इस्तीफा                           

बता दें कि पिछले साल 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे का कारण उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताई थी।उन्होंने चिकित्सा सलाह का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजा था। हालांकि, उनके इस अचानक इस्तीफे के पीछे राजनीतिक मतभेद और विपक्षी दबाव की चर्चा भी थी। उनके इस्तीफे के बाद राजनीति भी खूब हुई थी। अब जब उनके इस्तीफे को एक साल होने वाला है। तब संजय राउत की किताब में जगदीप धनखड़े के इस्तीफे को लेकर बड़ा दावा किया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FSSAI की सख्ती...फलों को पकाने वाले जहरीले केमिकल्स पर कार्रवाई के आदेश

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने देशभर में फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत में उड़ने वाली टैक्सी की तैयारी, मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

भारत में अब ट्रांसपोर्ट का तरीका पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता है, तो आने वाले समय में लोग 100 किलोमीटर का सफर सिर्फ 10 से 15 मिनट में तय कर पाएंगे।

नासिक TCS कांड में बड़ा खुलासा, पुरुष कर्मचारी के बयान से 'पैरों तले खिसकी जमीन'!

Nashik TCS Controversry: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की नासिक ब्रांच विवादों के घेरे में है। यहां की घटना को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कंपनी के स्टाफ पर पहले ही महिला कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें