Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, अमेरिकी बिजनेसमैन ने करोड़ों में खरीदा

IPL 2026: आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, अमेरिकी बिजनेसमैन ने करोड़ों में खरीदा

Rajathan Royals Sold: आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। दरसअल, आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है। पिछले कुछ महीनों से खबरें आ रही थीं कि राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल सकता है। अब इस खबर पर ब्रेक लग गया है। दरअसल, अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने फ्रेंचाइजी के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई। जिसे मंजूर कर लिया गया है।  

बता दें कि 15 मार्च को फ्रेंचाइजी के लिए बोली की आखिरी तारीख थी। जिसमें भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी समेत 3 प्रमुख निवेशकों ने सबसे बड़ी लगाई और राजस्थान रॉयल्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। काल सोमानी इंट्राएज के मालिक हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की ये बिक्री अगले आईपीएल सीजन से लागू होगी।   

राजस्थान के पुराने मालिक कौन हैं

इस डील के होने से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में कई लोगों की हिस्सेदारी थी। राजस्थान में लगभग 65 फीसदी हिस्सेदारी मनोज बदाले के पास थी। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स लाचलान मर्डोक के पास टीम का मालिकाना हक था। इनसे द्वारा टीम को बेचने की प्रक्रिया पिछले साल शुरू की गई थी। बता दें कि इस फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए कई दिग्गजों ने रूची दिखाई थी। जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप भी शामिल था। इसके अलावा आर्सेलर मित्तल ग्रुप के परिवार ने भी नीलामी में दिलचस्पी दिखाई थी।

राजस्थान रॉयल्स का इतिहास

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की सबसे पुरानी टीमों में से एक हैं। राजस्थान ने आईपीएल की पहले ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, उसके बाद से कभी भी राजस्थान ट्रॉफी जीत नहीं सकी। राजस्थान पर दो साल के लिए 2016 और 2017 में बैन लगाया गया था। साल 2018 के बाद फिर से राजस्थान की आईपीएल में वापसी हुई। आईपीएल 2026 की बात करें तो इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज रियान पराग को दी गई है। अब उनकी कोशिश होगी की दूसरी बार राजस्थान को चैंपियन बनाया जाए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर को तोहफा देने की तैयारी में BCCI, 2027 विश्व कप तक की मिलेगी कमान!

Ajit Agarkar Term Could Be Extended: बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का बड़ा फैसला जल्द सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट जून 2026 में खत्म हो रहा है लेकिन, बीसीसीआई उन्हें इस भूमिका में बनाए रखने के पक्ष में है।

IPL 2026: टी20 क्रिकेट में वरुण चक्रवर्ती ने रचा इतिहास, सूर्यवंशी को आउट करते ही हासिल किया बड़ा किर्तिमान

IPL 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल के 28वें मुकाबले में जब गेंद वरुण चक्रवर्ती ने थामी, तो उन्होंने खास रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लिया। मिस्ट्री स्पिनर ने अपने पहली ही ओवर में धमाका करते हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मैदान से बाहर भेज दिया।

श्रेयस अय्यर को चुभ गई कौन सी बात? खुद को साबित करने के लिए लगाई दी जान

IPL 2026: क्रिकेट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके श्रेयस अय्यर ने अपनी वापसी की कहानी सुनाई है। श्रेयस अय्यर ने कहा कि हर कोई कह रहा था कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैं पहले जैसा नहीं रह पाऊंगा लेकिन, मेरा मकसद एक ही था। श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि मुझे सबको गलत साबित करना था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें