
HEALTH: आज कल के आधुनिक समय में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। जहां एक तरफ लोगों सेहत के स्वस्थ्य रखने के लिए कई तरह के फल-फूल का सेवन करते है। वहीं दूसरी तरफ गर्मीयों के समय में शरीर को डिहाइड्रेट और स्वस्थ्य रखने के लिए लोग खीरे का ज्यादा सेवन करते है। खीरे का जूस से भी पी सकते है। जोकि शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाता है। आज हम आपको खीरे का जूस पीने के फायदे बताऐगे।
खीरे का जूस से इम्यूनिटी बढ़ाए
गर्मी में खीरा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जो हमें डिहाइड्रेशन से बचाए रखती है। खीरे के जूस में कई तरह के विटामिंस और मिनरल होने के साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स भी करता है। जो लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण बार-बार बीमार पड़ते हैं। उन्हें खीरे का जूस जरूर पीना चाहिए। यह हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
वजन कम करने के लिए भी खीरे का जूस कैसे फांसदेमंद
यह एक लो-कैलोरी जूस है. साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एक तरह का प्राकृतिक मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने वाला तत्व है, तो कैलोरी को जलाने में मदद करता है। इसे प्रतिदिन जब आप पिएंगे, तो वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है
ब्लड प्रेशर पर रखता है नियंत्रण
खीरे के जूस में मैग्नीशियम भी होता है जो ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखता है।और मैग्नीशियम स्ट्रेस को कम करता है। नींद अच्छी लाने में भी मदद करता है। खीरे के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। जो ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करता है।
त्वचा को रखे स्वस्थ
खीरा विटामिन के और सिलिका का एक बेहतर स्रोत है। ये दोनों स्वस्थ, चमकती त्वचा के लिए जरूरी होता हैं। इसके साथ, खीरे का रस एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। जो सूजन को कम करता है। जिसकी वजह से त्वचा में रेडनेस और सूजन की समस्या कम होती है।
Leave a comment