किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डोनर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रखें इन बातों का ध्यान

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डोनर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्लीराष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत काफी समय से नासाज चल रही है। लालू इस समय मल्टीपल ऑर्गन में दिक्कत है। लेकिन लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दी है, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एक लंबी प्रक्रिया को फॉलो किया जाता है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को कई सालों तक अपनी सेहत का काफी ख्याल रखना होता है लेकिन साथ साथ किडनी डोनर को भी पूरी तरह से एहतियात बरतनी होती है। चलिए आज हम बताते हैं कि किडनी डोनर को भी किन बातों का ख्याल रखना है और कैसे अपने आपको स्वस्थ्य रख सकते हैं।

किडनी डोनर कैसे अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं

आपको बता दे कि, पहले के समय के मुकाबले आज के समय  किडनी रिमूवल सर्जरी बहुत सुरक्षित हो गई है। आजकल के समय में लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किडनी रिमूवल सर्जरी की जाती है। इस तनीकमें ब्लीडिंग और इंफेक्शन का खतरा काफी कम होता है। किडनी डोनेशन के बाद आम तौर पर,डोनर को पूरी तरह से ठीक होने में एक से तीन महीने का समय लगता है। किडनी डोनेट करने के बाद आपको अस्पताल में ज्यादा दिनों तक रहने की कोई जरूरत नहीं पड़ती। आप घर पर रहकर भी आराम कर सकते हैं। डोनेशन के बाद आपकी बची हुई एक किडनी समय के साथ थोड़ी बढ़ने लगती है, क्योंकि इसमें ब्लड फ्लो और वेस्ट पदार्थों को फिल्टर करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। जिसके बाद आप एक आम जिंदगी जी सकते हैं। किडनी डोनेशन के बाद जरूरी होता है कि डोनर साल में एक बार चेकअप जरूर करवाएं।

किडनी डोनर को सर्जरी के बाद 6 हफ्तों तक अपना खास खयाल रखना चाहिए। किडनी रिमूवल सर्जरी के बाद 6 हफ्तों तक कोई भी भारी सामान ना उठाएं। इस बीच भारी-भरकम एक्सरसाइज और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज करने से बचें। जितना हो सके आपको भी रेस्ट पर ही रहना है क्योंकि आपकी भी सर्जरी हुई है। आपके पास अब एक किडनी रह गई है। किडनी डोनेशन के बाद डोनर को अपनी डाइट और लाइफस्टाइल दोनों का ध्यान रखना है। शराब,कैफीन, नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना है। ऐसा नहीं है कि आप आज या कुछ दिनों तक ऐसा करेंगे बल्कि आपको लाइफटाइम ऐसा ही करना चाहिए, इससे आप हेल्दी रहेंगे। हाई प्रोटीन फूड्स का सेवन ना करें। दरअसल, प्रोटीन की चीजें शरीर के लिए भारी होती हैं और हजम करने में वक्त लगता है। इससे किडनी पर काफी असर होता है।

किडनी डोनर इन बातों रखें खास ख्याल

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डोनर के लिए लाइफ थोड़ी पे चीदा हो जाती है,उन्हें छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखना पड़ता है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना है। गलत लाइफस्टाइल की वजह से आजकल हाई बीपी (Blood Pressure) और शुगर की समस्या आम है। ये किडनी जैसे अंगों को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। शुगर और बीपी से परेशान हैं तो डॉक्टर ने जो दवा आपको दी है, उसे हर दिन लें। हल्की एक्सरसाइज करनी है।किडनी खराब होने के ज्यादातर मामले ऐसे मरीजों में होते हैं जिनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ होता है। अगर शुगर का लेवल लगातार 6 महीनों से ज्यादा समय तक 250 से ज्यादा हो तो समझें कि किडनी के लिए सांस लेना मुश्किल होने लगता है। इसलिए इसे काबू में रखें।

Leave a comment