Lip Color Health: लाल, गुलाबी, सफेद, काले...होंठों के बदलते रंग से मिलता है इन बीमारीयों के संकेत

Lip Color Health: लाल, गुलाबी, सफेद, काले...होंठों के बदलते रंग से मिलता है इन बीमारीयों के संकेत

Lip Color Health: हम शरीर के अलग-अलग अंगों से बीमारियों का पता लगा सकते हैं। ज्यादातर बीमारियों के संकेत हम अपनी आंखो से पता लगा सकते हैं। लेकिम आपको शायद ही पता होगा आप बीमारियों का पता अपने लिप्स से भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन होंठों के रंगों से किस तरह करें बीमारियों की पहचान।

होंठों का लाल होना

अगर आपके लिप्स लाल हो रहे हैं तो लिवर में किसी तरह की परेशानी हो सकती है। काफी ज्यादा लिप्स लाल होने पर लिवर में कुछ दिक्कत हो सकती है। इलके अलावा लिवर में एलर्जी भी हो सकती है। इस स्थिति में आप अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

लिप्स का रंग पीला या सफेद होना

अगर आपके होठ का रंग पीला या फिर सफेद आ रहा है तो एनीमिया जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खून की कमी होने की वजह से होंठों के रंग सफेद नजर आने लगते हैं। इसके अलावा पीलिया के कारण भी आपके होठों का रंग पिले हो जाते हैं।

होंठों का रंग जामुनी नजर आना

ज्यादा ठंड होने की वजह से आपके होठों का रंग जामुनी नजर आने लगता है। इसके अलावा फेफड़ों और दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण भी लिप्स के रंग जामुनी नजर आने लगते हैं। अगर पेट और पाचन में गड़बड़ी होने के वजह से आपके लिप्स का कलर जामुनी नजर आता है। इस स्थिति में एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

काले होंठ

ज्यादा मात्रा में सिगरेट का सेवन करने से आपके होठ काले दिखने लगते हैं। इसके अलावा होठों पर ज्यादा मेकअप का इस्तमाल करने से भी होठ काले नजर आने लगते हैं।

Leave a comment