HEALTH TIPS: क्या फलों के साथ नमक खाना करता है नुकसान? जानें क्या है सच्चाई

HEALTH TIPS: क्या फलों के साथ नमक खाना करता है नुकसान? जानें क्या है सच्चाई

नई दिल्लीफल किसे पसंद नहीं होते,फल जितने हीस्वादिष्ट होता हैउतने ही सेहत के लिए फाऐदे मंद भी। लेकिन कई बार लोग स्वाद के लिए फलों के साथ नए-नए प्रयोग करते रहते है। कुछ लोग फलों की स्मूदी पसंद करते हैतो कुछ उसका जूस,वहीं कुछ फलों को सीधा दातों से भी काट कर खाना पसंद करते है तो वहीं कुछ फलों को काटने के बाद उस पर नमक छिड़ककर खाते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग मानते है कि फलों पर नमक का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है।

इस वजह से पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते

आपको बता दे कि, यह बात सच है दरअसल, फलों के ऊपर नमक छिड़क कर खाने से फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते हैं। जिससे तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।जब भी आप इस पर नमक छिड़क देते हैं तो इसके लाभ आपको नहीं मिल पाता है। क्योंकि जब भी आप फलों के ऊपर नमक छिड़कते हैं तो फल से उसका पानी बाहर आ जाता है। ऐसे में इससे आपको उतना लाभ नहीं मिल पाता जितना पहले मिल सकता था। इसके अलावा नमक फल की नेचुरल प्रॉपर्टीज खास करके पोटेशियम की मात्रा को कम करता है जिससे फल उतना हेल्दी नहीं रह जाता है।

फलों पर ज्यादा नमक खाने से शरीर पर इस तरह पड़ता है प्रभाव

अगर आप भी फलों में ज्यादा नमक डालकर खाते हैं, तो यह आपके किडनी को प्रभावित कर सकता है,क्योंकि नमक खाने से शरीर का पानी यूरीन और पसीने के रूप में तेजी से बाहर निकलने लगता है। इसलिए नियमित ऐसा करने से किडनी पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादा नमक खाने से आपको वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से आपका शरीर फुला हुआ दिखाई देता है। इसके अलावा कई बार हाथ-पैर में सूजन भी आ जाता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए फ्रूट्स में नमक डालकर बिल्कुल भी ना खाएं।

Leave a comment