Search KhabarFast

Press ESC to close

Hayana Weather Update: हरियाणा के 9 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

Hayana Weather Update: हरियाणा के 9 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी

Hayana Weather Update: इन दिनों पूरे देश में जमकर बारिश हो रही है। वहीं हरियाणा में भी बादल जमकर बरस रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले तीन घंटों के दौरान हरियाणा के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और नूंह जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया कि इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

बिजली गिरने की आशंका

बारिश और तेज हवाओं के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। साथ ही मौसम विभाग ने खेतों में काम करने वाले किसानों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब के मोहाली में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, साइबर क्राइम थाना प्रभारी और कांस्टेबल 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Punjab News: पंजाब के बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और मोहाली की विजिलेंस फ्लाइंग स्क्वॉड ने बठिंडा के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पर छापा मारकर एक पुलिस स्टेशन के इंचार्ज और कांस्टेबल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कई घंटों तक चली छापेमारी के बाद विजिलेंस दोनों आरोपियों को अपने साथ मोहाली ले गई। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया।

Haryana News: 'सुरक्षित आहार' अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य वर्ष 2047 तक प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसी सोच के साथ आयुष सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि लोगों को आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा का भी अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार संकल्प पत्र और बजट में की गई घोषणाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast