Search KhabarFast

Press ESC to close

Share Market Crash: शेयर बाजार में मचा कोहराम, 1700 अंक फिसला सेंसेक्स, 9 लाख करोड़ खाक

Share Market Crash: शेयर बाजार में मचा कोहराम, 1700 अंक फिसला सेंसेक्स, 9 लाख करोड़ खाक

Share Market Decline: दो दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार ने जोरदार गोता लगाया है। शुक्रवार यानी 22 मार्च को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। लॉर्जकैप से लेकर स्मॉलकैप स्टॉक तक में गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स में 1690 अंक की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी 486 अंक फिसल गया।

शेयर बाजार में यह बड़ी गिरावट ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के कारण आई है। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के तेल ठिकानों पर हमला 10 दिनों के लिए टाल दिया है। उसके बाद भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। 

निवेशकों के पैसे डूबे             

बुधवार को बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 431 करोड़ रुपए था, जो अब घटकर 422 लाख करोड़ हो गई है। इस हिसाब से देखा जाए तो निवेशकों के 9 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। स्मॉलकैंप और मिडकैप कंपनियों के शेयर में 7 फीसदी लुढ़के हैं। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में 1-3 फीसदी की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस ने दिया। इसका शेयर 4.60 फीसदी तक लुढ़क गया।                                                                 

कच्चे तेल के भाव में गिरावट 

इसके अलावा शुक्रवार यानी 27 मार्च को रुपया 94 प्रति डॉलर के पार चला गया। यह रुपया का सबसे निचला स्तर है। क्योंकि, इस बात की चिंता थी कि मिडिल-ईस्ट वॉर के कारण पैदा एनर्जी आपूर्ति संकट लंबा खिंचेगा। जिससे एनर्जी आयात करने वाली अर्थव्यवस्था पर दबाव और गहरा जाएगा। वहीं, बाजार की अस्थिरता का सूचकांक इंडिया VIX लगभग 9 फीसदी पर पहुंच गया है। जो दर्शाता है कि बाजार को निकट भविष्य में बिकवाली के दबाव की उम्मीद है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आम यात्रियों के लिए 60 दिन, लेकिन इन लोगों को 365 दिन पहले मिलता है टिकट बुक करने का मौका

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोने-चांदी के भाव में बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के रेट

Gold-Silver Price Today 24 October 2026: सोमवार से शुक्रवार तक लगातार सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। शानिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण कोई कारोबार नहीं होगा। पिछले कारोबारी सत्र के भाव के मुताबिक, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,159 रुपये यानी 0.81% टूटकर 1,42,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले यह 1,43,309 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियंस के अनुसार सोना 1,42,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,010 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स सहित 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,42,630 रुपये, 22 कैरेट 1,30,750 रुपये और 18 कैरेट 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

मारुति सुजुकी की दमदार एसयूवी विक्टोरिस का नया एडिशन लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत

Maruti Victoris Aurum Launch: मारुती सुजुकी ने अपनी दमदार एसयूवी विक्टोरिस का नया एडिशन लॉन्च कर दिया हैं। कंपनी ने कार के एक साल पूरे होने पर इसका एडिशन लॉन्च किया हैं। ये एडिशन कार के नए हाईब्रिड वर्जन के साथ आएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast