POTATO MILK से होते है अनेक फायदे, जानें कौन सी कंपनी बनाती है ये दूध

POTATO MILK से होते है अनेक फायदे, जानें कौन सी कंपनी बनाती है ये दूध

नई दिल्ली: सब्जियों में सबसे ज्यादा आलू शुमार है, जिसकी कई तरह से सब्जी बनाई जा सकती है। वहीं सब्जी के अलावा आलू का चिप्स बनता है, फ्रेंच फ्राइस और पकोड़े बनते है, लेकिन क्या आपको पता है कि आलू का दूध भी होता है। जिसके कई फायदे होते है। वहीं ये आलू का दूध आपको बाजार में भी मिल सकता है और आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते है।

डग नाम की कंपनी बनाती है पोटैटो मिल्क

बता दें कि पोटेटो मिल्क एक स्वीडन कंपनी के द्वारा तैयार किया है। डग नाम की कपंनी पोटैटो मिल्क बना रही है। वहीं एक्सपट्र्स का कहना है कि ये कोई पहली कंपनी नहीं है जिसने आलू मिल्क को लॉन्च किया है। इससे पहले वीगन ब्रांड ने साल 2015 में ही कनाड़ा और अमेरिका जैसे देशों में पोटैटो मिल्क को लॉन्च किया था। यह ठीक उसी तरह है जैसे सोया मिल्क, बादाम मिल्क, ओट्स या काजू मिल्क होते हैं और अब इस लिस्ट में पोटैटो मिल्क का भी नाम शामिल हो गया है। सब्जी के तौर पर खाया जाने वाला आलू अब लोगों के लिए दूध क्रेविंग को कम करेगा। इसे डेरी मिल्क रिप्लेसमेंट कह सकते है।

आलू के दूध के फायदे

स्वास्थ्य विशेपज्ञों के मुताबिक आलू के दूध में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, वीटामिन के और विटामिन बी12 मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें गाय के दूध की तरह कैल्शियम और आयरन भी भरपूर मात्रा में होती है। ये कैसीन फ्री, फैट फ्री, के साथ-साथ  ग्लूटन फ्री भी है। यह दूध कई तरह के अन्य शारीरिक और मानसिक लाभ देने में सक्षम है। पोटेटो मिल्क वेगन फ्रेंडली है, ये सोया एलर्जी वालों के लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से आलू का सेवन करने से आपके शरीर और दिमाग को बेहतर तरीके से काम करने में मदद मिल सकती है। वैसे तो बाजार में आलू का दूध उपलब्ध है लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

Leave a comment