Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश में युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश में युवक को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

Yamunanagar Murder: हरियाणा के यमुनानगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का निकला, और अब पुलिस ने इस हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसकी वजह प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश बताई जा रही है।

थाना सदर क्षेत्र के बाड़ी माजरा स्थित तीर्थ नगर टपरी में श्मशान घाट के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। युवक के शरीर पर बने टैटू-बाएं हाथ पर “S”, दाहिनी बाजू पर “राजीव” और छाती पर “SNEHA”—से उसकी पहचान हुई। मृतक की पहचान राजीव निवासी शंकरपुरी कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई, जो 27 फरवरी से लापता था। गले पर रस्सी से घोंटने के निशान मिलने से मामला हत्या का सामने आया।

हत्या के बाद श्मशान घाट के पास फेंका शव

जांच में सामने आया कि यह मामला प्रेम त्रिकोण से जुड़ा है। मृतक राजीव की एक महिला मित्र थी, जिसकी पहले दोस्ती उसके पड़ोसी अमित से थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। 27 फरवरी को महिला ने राजीव को घूमने के बहाने रणजीतपुर के पास आदिबद्री ले गई। पहले से तय योजना के तहत अमित वहां पहुंचा और बाद में राजीव को अपने साथ सुनसान इलाके में ले गया। आरोप है कि अमित ने राजीव को नशीला पदार्थ पिलाकर रस्सी से गला घोंट दिया और पहचान छिपाने के लिए मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वारदात के बाद शव को श्मशान घाट के पास फेंक दिया गया।

इलाके में दहशत का माहौल

डीएसपी जगाधरी आशीष चौधरी के मुताबिक, “यह मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने महिला मित्र और आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है और अब रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल हुए सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि प्रेम और रंजिश का खतरनाक मेल किस तरह एक निर्दोष की जान ले सकता है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Ahmedabad Violence: अहमदाबाद में झड़प के बाद हिंसा, एक की मौत; कई दुकानें जलकर राख

अहमदाबाद जिले के धंधुका में शनिवार को एक मामूली सड़क हादसे के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। दो बाइकों की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई दुकानों में आग लगा दी गई।

सूरत में रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़, गैस संकट और छुट्टियों से मजदूरों का पलायन तेज

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और एलपीजी की कमी का असर अब भारत के अलग-अलग हिस्सों में दिखने लगा है। खासकर गुजरात के सूरत शहर में हालत ज्यादा गंभीर नजर आ रहे हैं।

Shrinagar Airport:श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग में मिला सैटेलाइट फोन

American Citizen Detained: श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान एक गार्मिन सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है। पहले एयरपोर्ट ने उनसे पूछताछ की और फिर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। जिसके बैग से फोन मिला उसका नाम जेफरी स्कॉट है और वह अमेरिका के मोंटाना का रहने वाला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें