Haryana: 100 ग्राम के अफीम के साथ एक 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Haryana: 100 ग्राम के अफीम के साथ एक 1 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यमुनानगर:  हरियाणा के यमुनानगर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो अलग-अलग अपराधिक मामलों में एक युवक को 100 ग्राम अफीम के साथ और 20 ग्राम स्मैक के साथ एक पेशेवर अपराधी को रंगे हाथ धर दबोचा है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है कि वह इन नशीले पदार्थों को कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने जा रहे थे।

यमुनानगर पुलिस के नारकोटिक्स सेल द्वारा दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में दो नशे के तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया है पुलिस की माने तो 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। युवक पेशेवर अपराधी रिजवान है जो लेदा खादर गांव का रहने वाला है और लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उसके ऊपर पहले से पांच केस रजिस्टर्ड है जिनमें एक केस लूट और दूसरा केस आर्म एक्ट का है और वह अभी हाल ही में नशा तस्करी के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था बाहर आते ही उसने फिर से नशे का काला कारोबार शुरू कर दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि दूसरे केस में दी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर दबिश देने के लिए टीम का गठित किया गया और गांव दसोरा निवासी अंकित नमक युवक को 100 ग्राम अफीम के साथ काबू किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के मामले दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी कि वह स्मैक और अफीम को कहां से लाए हैं और कहां ले जा रहे थे।

Leave a comment