Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: यमुनानगर में खेत से अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका; 50 हजार रुपये मिले

Haryana News: यमुनानगर में खेत से अधेड़ का शव बरामद, हत्या की आशंका; 50 हजार रुपये मिले

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह खेत में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव श्मशान घाट जाने वाले रास्ते के पास खेत में पड़ा मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं और चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस को मौके से करीब 50 हजार रुपये नकद भी मिले हैं। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस हत्या की आशंका जताते हुए जांच में जुटी है।

यह पूरा मामला यमुनानगर के जेधर गांव का हैं, जहां बुधवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों के मुताबिक कुछ लोग श्मशान घाट की तरफ खेतों में घूमने निकले थे। इसी दौरान सफेद कपड़ों में शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट लगी थी और चेहरा खून से सना हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सुबह गांव के लोग खेतों की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में शव पड़ा दिखाई दिया। सिर पर चोट लगी हुई थी और काफी खून निकला हुआ था। हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यहां ऐसी घटना देखकर गांव में भी चिंता का माहौल है।

सूचना मिलते ही छछरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जांच के दौरान मृतक की जेब से करीब 50 हजार रुपये बरामद हुए। उसकी जेब फटी हुई और पजामा खुला मिला। शव के आसपास वाहन के टायरों के निशान भी मिले हैं।

छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल के मुताबिक, शुरुआती जांच में व्यक्ति की हत्या यहीं किए जाने की आशंका है। पुलिस गांव के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस कैमरे पर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: ब्लड डोनेशन वैन से आसान होगी सुरक्षित रक्त की पहुंच, आरती सिंह राव ने लिए बड़े फैसले

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अध्यक्षता में "विशेष उच्च अधिकार प्राप्त खरीद समिति" (SHPPC) की बैठक में राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने, आवश्यक दवाओं और चिकित्सा आपूर्ति को सुगम बनाने तथा मरीज देखभाल सेवाओं में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत की जांच तेज, पोस्टमार्टम में कई गंभीर चोटों का हुआ खुलासा

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ ​​दीपक लोधी (25) की मृत्यु के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई गंभीर तथ्य सामने आए हैं। हालांकि पुलिस ने शुरू में दीपक लोधी की मौत को आत्महत्या माना था, लेकिन परिवार की शिकायत के बाद पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast