‘…वहां का पानी पीकर और नाहा कर दिखाए,’ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केजरीवाल किया चैंलेज

‘…वहां का पानी पीकर और नाहा कर दिखाए,’  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केजरीवाल किया चैंलेज

CM Nayab Saini challenged Kejriwal:हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने खबर फास्ट से खास बातचीत करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चैंलेज किया है। उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल को चैलेंज करता हूं कि राजघाट के पास जाए,वहां यमुना बह रही है,वहां का पानी पीकर और नाहा कर दिखाएं। सीएम सैनी ने कहा कि मैं तो जहां से हरियाणा का पानी दिल्ली में घुसता है,वहां का पानी पीकर आया हूं।

अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता सब कुछ समझती है। यमुना के पानी में हरियाणा जहर मिला रहा है। ऐसा बयान काफी निंदनीय है। इस तरीके के बयान से अरविंद केजरीवाल की मानसिकता दिखती हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से श्री कृष्ण ने कालिया नाग के जहर से यमुना को साफ किया था। उसी तरीके से दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के विचारों के जहर को दिल्ली से मिटाएगी। दिल्ली में आएगी बीजेपीकी सरकार आएगी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने केजरीवाल किया चैंलेज  

सीएम सैनी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को केंद्र सरकार की ओर से करोड़ों की राशि STP प्लांट को साफ करने के लिए दी जाती है लेकिन अरविंद केजरीवाल उस राशि से खुद के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगते हैं। उन पैसों को अपनी सुविधाओं के लिए यूज़ करते हैं। केजरीवाल दिल्ली की जनता को मूर्ख बनाते हैं।

 

Leave a comment