
फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के 40 छात्रों की डंडों से पिटाई करदी.10 छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. आरोपी तीन अध्यापकों पर केस दर्जकर लिया गया है. आरोपी स्कूल स्टाफ के खिलाफ अस्पताल में भर्ती छात्रों और उनके परिजनों ने दी पुलिस को शिकायतदर्ज करवा ली है.
जानाकारी के मुताबिक पिटाई का कारण किसी एक छात्र द्वारा स्कूल में सीटी मारना बताया गया, स्कूल के तीन अध्यापकों ने सीटी मारने वाले छात्र के बारे में पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया, इसकी एवज में पूरी क्लास के 40 बच्चों को स्कूल में पीटा गया, आज देर शाम जिला शिक्षा अधिकारी आये सामने, कहा- टोहाना के स्कूल में छात्रों की सामूहिक पिटाई का मामला उसी दिन शाम (6 सितम्बर) को संज्ञान में आ गया था, बीईओ से मांगी गई थी रिपोर्ट लेकिन बीईओ ने मामले में रिपोर्ट सबमिट नहीं की, मैंने दोबारा से बीईओ को रिपोर्ट देने के लिए कहा है, फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज हो गई और हमारे विभाग के द्वारा भी रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आरोपी स्कूल स्टाफ पर की जाएगी सख्त कार्रवाई.
40 बच्चों की डंडे से पिटाई के मामले से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट को देखते हुए हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, पंचकूला ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए फतेहाबाद के एसपी को नोटिस जारी किया है. आयोग की अध्यक्षा ज्योति बैंदा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए बच्चों की पिटाई के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश एसपी को दिए हैं.इसके साथ-साथ आयोग ने एसपी से 5 दिन के अंदर-अंदर पूरे मामले रिपोर्ट तलब की है.
Leave a comment