हरियाणा वासियों को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, जानिए कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

हरियाणा वासियों को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत, जानिए कब तक एक्टिव रहेगा मानसून

Haryana weather Update: हरियाणा में बीतें कुछ दिनों पहले हुई बारिश का सिलसिला अब थम चुका हैं। जिसकी वजह से लोगों को अब गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गर्मी का सितम लगातार जारी हैं। दरअसल, बारिश होने से लोगों को उमस से तो राहत मिल गई है। कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ हैं। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 29, 30, 31 अगस्त और 1, 2 सितंबर को बारिश होने की संभावना न के बराबर है। जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ सकता हैं।

हरियाणा में बारिश की रफ्तार थमी

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ के मुताबिक, मॉनसून ट्रफ हिमालय की तलहटियों की तरफ बने रहने से हरियाणा राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी आई हैं। जून-जुलाई में बारिश से जहां लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला था। वहीं अगस्त के महीने में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बहुत सताया है। लेकिन अब मौसम विभाग ने मानसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना जताई है। 

हरियाणा में कहां कितनी हुई बारिश

अगर हम इस साल के मानसून की बात करें तो हरियाणा के 22 जिलों में से जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से कुछ ज्यादा हुई हैं। इसके अलावा 7 जिले राज्य में ऐसे भी है। जहां इस बार सामान्य से भी कम बारिश हुई है। तो वहीं, हिसार जिले को सूखे का सामना करना पड़ रहा हैं। इस बार हिसार 124.7 एमएम बारिश हुई। जो सामान्य बारिश से 48 प्रतिशत कम है। इसके अलावा फतेहाबाद में 34 प्रतिशत, जींद में 33 प्रतिशत, रोहतक में 20 प्रतिशत और भिवानी में 18 प्रतिशत, पलवल में 13 प्रतिशत, चरखी और दादरी में 20 प्रतिशत बारिश कम हुई है। जबकि, हरियाणा के जीटी रोड बैल्ट के 8 जिलों में अच्छी बारिश हुई हैं।

Leave a comment