Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather : हरियाणा में होगी भीषण बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में होगी भीषण बारिश, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ बदला हुआ है। जिसके चलते कई जगहों पर बारिश देखने को मिल रही है। वही दूसरी और प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 1 जुलाई से बारिश की गतिविधियां तेज होने लगेगी। इसके साथ ही 2 और 3 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने बताया की 1 जुलाई से गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा।

Also read: गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 29 जून को प्रदेश के अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह (मेवात) और पलवल जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में बारिश

विभाग ने आज सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है।

जुलाई में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 2 जुलाई को कुछ स्थानों और उसके बाद कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है। वही दूसरी और 2 और 3 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 6 मजदूरों की मौत; 18 का रेस्क्यू

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त बड़ी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। मलबा गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या चार बताई गई थी, लेकिन सोमवार सुबह तक यह आंकड़ा बढ़कर 6 हो गया।

हरियाणा के भिवानी में काली थैली में लटका मिला नवजात, इलाके में मचा हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के भिवानी की बिजली बोर्ड कॉलोनी में सोमवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) पेड़ पर काली थैली में लटके मिलने से हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की मदद से नवजात को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नवजात एक बच्चे का है और उसके शरीर पर जन्म के बाद की नाल भी बंधी हुई थी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है।

Haryana News: दुष्यंत चौटाला का BJP सरकार पर हमला, SIR, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के हिसार में कुलदीप बिश्नोई के समर्थक अजय प्रताप सिंह, बबलू खटाना ने भाजपा छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। हिसार में बबलू खटाना अपने हजारों समर्थकों के साथ जेजेपी में शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और संगठन में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दुष्यंत ने कहा कि जेजेपी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि बबलू खटाना और उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast