Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Update: हरियाणा में 1 जुलाई की रात से बदलेगा मौसम, 2 से 6 जुलाई तक बारिश के आसार

Haryana Weather Update: हरियाणा में 1 जुलाई की रात से बदलेगा मौसम, 2 से 6 जुलाई तक बारिश के आसार

Haryana Weather Update: हरियाणा में जल्द ही मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा फिलहाल सूरत, इंदौर, सागर, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून और मंडी तक बनी हुई है। अनुकूल परिस्थितियां बनने के चलते अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आगे बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसूनी नमी वाली हवाओं के हरियाणा की ओर बढ़ने और पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना के कारण प्रदेश में 6 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इसके प्रभाव से 1 जुलाई की देर रात से मौसम में बदलाव शुरू होने और प्री-मानसून बारिश होने के आसार हैं।

Also read: Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल फिर बढ़ा, मिला दूसरा एक्सटेंशन

पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच हरियाणा के अधिकांश जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इन दिनों गर्मी से लोगों का जीन बेहाल हो रखा है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को जीना बेहार कर दिया है।  मौसम विभाग के इस अपडेट से लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के चर्चित बैंक घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, IDFC और AU बैंक के अधिकारी गिरफ्तार

Haryana  News: हरियाणा के बहुचर्चित IDFC फर्स्ट बैंक–AU स्मॉल फाइनेंस बैंक सरकारी खातों के घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IDFC बैंक के एरिया हेड और AU बैंक के एक ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को आज पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया।

हरियाणा के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, जापान से बढ़ेगा जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का सहयोग

Haryana News: भारत-जापान सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने आज जापान के फुकुओका प्रीफेक्चर से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फुकुओका प्रीफेक्चरल गवर्नमेंट के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के उप महानिदेशक श्री नाकानो शिन्या ने किया। प्रतिनिधिमंडल में फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सचिव जनरल श्री मिसावा रेइइचिरो सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश को फिल्म, संस्कृति और रचनात्मक उद्योगों का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य में पहली बार हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन 12 से 15 नवंबर, 2026 तक करने का निर्णय लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast