Haryana News: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया है। यह उनके कार्यकाल में लगातार दूसरा विस्तार है, जिसके बाद वे अब 31 दिसंबर तक अपने पद पर बने रहेंगे। बता दें कि उनका कार्यकाल आज यानी 30 जून 2026 को खत्म हो रहा था।

सरकारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले के बाद अनुराग रस्तोगी का कार्यकाल बढ़कर वर्ष के अंत तक जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव के रूप में उनके कार्यकाल को लेकर सरकार ने निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। इससे प्रशासनिक कार्यों में स्थिरता और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
Also read: हरियाणा सरकार का ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, वेतन में 2100 रुपये की बढ़ोतरी