Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'

हरियाणा में पहली बार होगा राज्य स्तरीय फिल्म फेस्टिवल, 12 से 15 नवंबर तक सजेगा 'हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026'

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश को फिल्म, संस्कृति और रचनात्मक उद्योगों का सशक्त केंद्र बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य में पहली बार हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 का आयोजन 12 से 15 नवंबर, 2026 तक करने का निर्णय लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में हरियाणा फिल्म फेस्टिवल-2026 के आयोजन की घोषणा की थी। इसी संदर्भ में मंगलवार को फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, दादा लखमी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा), रोहतक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन के सफल संचालन के लिए एक कोर कमेटी का गठन भी किया गया, जो आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, कार्यक्रमों के चयन, विभिन्न संस्थाओं एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने, प्रचार-प्रसार तथा अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करेगी।

हरियाणा फिल्म फेस्टिवल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। इसके माध्यम से हरियाणवी सिनेमा, लोक संस्कृति, कला, साहित्य एवं प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर व्यापक पहचान मिलेगी।  इसमें देश-विदेश के फिल्मकारों, कलाकारों, निर्देशकों, अभिनेताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों तथा सांस्कृतिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि  यह फेस्टिवल कलाकारों, फिल्मकारों और युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा तथा हरियाणा को फिल्म और संस्कृति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हरियाणा की कनीना मंडी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर सस्पेंड

Haryana News:हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान अनियमितताओं की आशंका सामने आने के बाद दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह ने मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर

Haryana News: चंडीगढ़ प्रशासन को मिली हरियाणा के दो HCS अधिकारियों की सेवाएं, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया आदेश

Haryana HCS officers: हरियाणा सरकार ने दो हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन को डेपुटेशन पर उपलब्ध करा दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के तहत यह कदम उठाया गया है।

Uttarakhand News: CM धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी मजबूती

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast