Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में सुबह सुबह हल्की बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहावना

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में सुबह सुबह हल्की बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहावना

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है जिसके चलते आज सुबह सुबह ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरु हुई है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 मई तक मौसम बदलता रहने की संभावना है।

मौसम में बदलाव की संभावना 

हरियाणा कृषि मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में  मौसम आमतौर पर 23 मई तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने 
से मौसम में बदलाव हो रहा है।

बूंदाबांदी की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 23 मई को हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में धूल भरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है।  इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। परंतु 24 मई से 27 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में गाड़ियों के VIP नंबर खरीदने का मौका, 25 मई से नई सीरीज होगी शुरू, ऐसे करें आवेदन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में सरकारी सेवाएं अब और आसान: व्हाट्सएप चैटबॉट और मोबाइल ऐप लॉन्च

Haryana News: हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए लोगों की सुविधा के लिए नया ऑटो अपील सिस्टम (AAS), व्हाट्सएप चैटबॉट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए अब नागरिक घर बैठे मोबाइल फोन से सरकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन अपील भी दर्ज कर पाएंगे।

Haryana PPP Smart Card: हरियाणा में आधार कार्ड के तर्ज पर तैयार किए जाएंगे पीपीपी स्मार्ट कार्ड, जानें क्या है योजना ?

हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए अधिकांश सरकारी सेवाएं तथा प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पेपरलैस, फेसलैस तथा कैशलैस सेवाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार सुशासन की दिशा में निरन्तर अग्रसर है।

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, हरियाणा में इतने बढ़ गए रेट

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर औसतन 100.40 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम 91 पैसे बढ़कर 92.94 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें शुक्रवार रात से लागू कर दी गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast