Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में गाड़ियों के VIP नंबर खरीदने का मौका, 25 मई से नई सीरीज होगी शुरू, ऐसे करें आवेदन

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम और मानेसर में गाड़ियों के VIP नंबर खरीदने का मौका, 25 मई से नई सीरीज होगी शुरू, ऐसे करें आवेदन

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी हितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की हिदायत अनुसार 25 मई से HR 26 GF नई सीरीज शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त सीरिज में नम्बर लेना है तो वह ऑनलाईन प्रक्रिया को अपनाते हुए URL/Site https://fancy.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर e-auction के द्वारा HR-26 GF सीरीज में नम्बर ले सकता हैं।

मानेसर उपमंडल के लिए 25 मई से शुरू होगी HR 76 V सीरीज : एसडीएम, दर्शन यादव

मानेसर के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी दर्शन यादव ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिसूचना के माध्यम से उप मण्डल मानेसर को HR-76V से HR-76Z. तक कोड आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायत अनुसार 25 मई से HR 76V नई सीरीज शुरू की जा रही है। इस नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त सीरिज में नम्बर लेना है तो वह ऑनलाईन प्रक्रिया को अपनाते हुए URL/Site https://fancy.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर e-auction के द्वारा HR-76V सीरीज में नम्बर ले सकता हैं।

मानेसर उपमंडल क्षेत्रों के नागरिकों को मिला मौका

एसडीएम दर्शन यादव ने बताया कि नई HR-76V सीरीज का लाभ मानेसर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगा। एसडीएम मानेसर के अधिकार क्षेत्र में तहसील मानेसर के गांव बढ़ा, बाघनकी, भोड़ा खुर्द, बर गुर्जर, भुडका, भोंकरका, बिलासपुर, बिनोला, चांदला डूंगरवास, दीनोकरी, फाजलवास, ग्वालियर, कासन, खेड़की, खोह, कुकरोला, लखनोला, लांगड़ा, मानेसर, नाहरपुर कासन, नैनवाल, नवादा फतेहपुर, नौरंगपुर, नूरपुर भोड़ा, पथरेड़ी, पलासोली, रामपुरा, राठीवास, सेहरावन, शिकोहपुर, सिधरावली, सिही, सिकंदरपुर बढ़ा, उदेपुरी, फखरपुर, बासलांबी, खरखड़ी, खेड़की दौला, मोकलवास और ततारपुर शामिल है।  

Also read: हरियाणा की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा, स्विमिंग पूल में छात्र की मौत से सनसनी

इसी प्रकार तहसील हरसरू के अंतर्गत बास हरिया, बास कुशला, भांगरोला, बुधेड़ा, चंदू, ढाना, ढोरका, गढ़ी हर्सरू, गोपालपुर, हमीरपुर, हयातपुर, कंकरोला, मांकरोला, मेवका, साधाराणा, वजीरपुर और हरसरू गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम के सेक्टर 76 से 99 तथा आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टर भी एसडीएम मानेसर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में सरकारी सेवाएं अब और आसान: व्हाट्सएप चैटबॉट और मोबाइल ऐप लॉन्च

Haryana News: हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए लोगों की सुविधा के लिए नया ऑटो अपील सिस्टम (AAS), व्हाट्सएप चैटबॉट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस नई डिजिटल व्यवस्था के जरिए अब नागरिक घर बैठे मोबाइल फोन से सरकारी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और ऑनलाइन अपील भी दर्ज कर पाएंगे।

Haryana PPP Smart Card: हरियाणा में आधार कार्ड के तर्ज पर तैयार किए जाएंगे पीपीपी स्मार्ट कार्ड, जानें क्या है योजना ?

हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए अधिकांश सरकारी सेवाएं तथा प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। पेपरलैस, फेसलैस तथा कैशलैस सेवाओं के माध्यम से प्रदेश सरकार सुशासन की दिशा में निरन्तर अग्रसर है।

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, हरियाणा में इतने बढ़ गए रेट

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर औसतन 100.40 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम 91 पैसे बढ़कर 92.94 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें शुक्रवार रात से लागू कर दी गई हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast