Search KhabarFast

Press ESC to close

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, हरियाणा में इतने बढ़ गए रेट

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, हरियाणा में इतने बढ़ गए रेट

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। हरियाणा में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर औसतन 100.40 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि डीजल के दाम 91 पैसे बढ़कर 92.94 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें शुक्रवार रात से लागू कर दी गई हैं।

नई बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है। सिरसा में सबसे अधिक 101.73 रुपये प्रति लीटर रेट दर्ज किए गए हैं। वहीं पानीपत और करनाल ऐसे जिले हैं जहां पेट्रोल की कीमत अभी 100 रुपये से नीचे बनी हुई है।

यह पिछले 10 दिनों में ईंधन कीमतों में तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले इसी सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि उससे कुछ दिन पहले कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी इसका मुख्य कारण है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने से पहले क्रूड ऑयल की कीमत करीब 70 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा, जिसके चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी जारी रहती है तो आने वाले दिनों में ईंधन और महंगा हो सकता है।

हरियाणा के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम

शहरपुराने दामनए दाम
पंचकूला₹100.15₹101.06
सिरसा₹100.81₹101.73
रोहतक₹99.54₹100.40
फतेहाबाद₹100.27₹101.13
सोनीपत₹99.23₹101.10
हिसार₹100.07₹100.94
करनाल₹98.79₹99.65
कैथल₹99.23₹100.18
पानीपत₹98.74₹99.60
कुरुक्षेत्र₹99.31₹100.17
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटे रहेंगे भारी, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था लागू

Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। वीकेंड पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में संचालित यात्रा व्यवस्था के तहत शनिवार और रविवार को भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट और एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत की अगुवाई में पुलिस टीम सोनप्रयाग में मोर्चा संभाले हुए है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में खेल और पर्यटन को बढ़ावा, CM धामी ने लॉन्च किया नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया और मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 31 मई 2026 को  होने वाले नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन के शुभंकर "क्यालु- हिम तेंदुआ" का अनावरण भी किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast