US-Iran Faceoff:अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान पर हमले की तैयारी में जुटा है। हालांकि, बातचीत का रास्ता अभी भी खुला हुआ लेकिन, दोनों देशों में बात बनती हुई दिख नहीं रही है। दूसरी तरफ व्हाइट हाउस में हलचल तेज हो गई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार यानी 22 मई को ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और अन्य अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स मौजूद रहे।
ट्रंप ने सारे कार्यक्रम किए रद्द
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह न्यू जर्सी स्थित बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब जाने वाले थे लेकिन अब नहीं जाएंगे। वह वॉशिंगटन लौट आए हैं। उन्होंने अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ट्रंप अब नए सिरे से ईरान पर हमले का विचार कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इजरायली पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि वह कूटनीति को एक और मौका देना चाहते हैं लेकिन, मई को उनका रुख ज्यादा आक्रमक हो गया।
Also read: डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात, रूस ने भी दिया रिएक्शन, पुतिन का जानें प्लान
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान डील करने के लिए तैयार है। हमने उन्हें जोरदार तरीके से मारा था और हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि ईरान परमाणु हथियार नही रख सकता। इस बीत पाकिस्तान और कतर भी बैकचैनल डिप्लोमेसी के लिए तैयार हैं। पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि यह बातचीत युद्ध टालने का आखिरी प्रयास है। दूसरी तरफ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आए हैं।