
झज्जर: हरियाणा के झज्जर में अपनी मासूम बच्ची के लिए अभागा पिता ट्रेड फेयर में लगे मेले के अन्दरगुब्बारे खरीदने के लिए गया था। लेकिन उसे क्या मालूम था कि मौत उसकापहले से ही इंतजार कर रही है। पिता वेदप्रकाश उर्फ मन्नू मेले के गेट परअपनी बाइक पर बैठकर पहुंचा ही था कि पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरोंने उसे टारगेट करते हुए उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर उसे छलनी करदिया। मौके पर ही मन्नू की मौत हो गई।
हांलाकि मामला बीती देर शाम काहै,लेकिन चूंकि मृतक दुकानदार था इसी के चलते घटना को लेकर आक्रोष जतातेहुए शहर के व्यापारी मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए मृतक मन्नू केपरिजनों के साथ यहां अम्बेड़कर चौक पर धरने पर बैठ गए है। इतना हीं नहींमृतक के परिजनों ने मन्नू के शव का पोस्टमार्टम कराने से भी साफ इनकार कर दिया। उनकी मांग एक ही थी कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो और उसकेबाद ही मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाए।
हांलाकि सिटी थाने के एसएचओजयभगवान ने मृतक के परिजनों व व्यापारियों को आश्वासन भी दिया कि वह घटनाको अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे,लेकिनथाना प्रभारी के अश्वासन का कोई फर्क व्यापारियों पर मृतक के परिजनों परनहीं पड़ा और उन्होंने अपना धरना जारी रखा। मामले की गंभीरता को भांपते हुए डीएसपी राहुल देव शर्मा ने स्वयं मोर्चा संभाला।
उन्होंने भीव्यापारियों के बीच जाकर धरना समाप्त करने व मृतक के शव का मैडिकल बोर्डसे पोस्टमार्टम कराए जाने के साथ-साथ आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारीकिए जाने की बात कही। लेकिन व्यापारी और मृतक के परिजन एसपी अकरम खान केमौके पर आने की जिद पर अड़े रहे। बाद में एसपी अकरम खान धरना दे रहेव्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले कुछ घंटों केभीतर ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उनके आश्वासन के बाद हीव्यापारी और मृतक के परिजन धरना खत्म करने व मृतक का पोस्टमार्टम कराएजाने को तैयार हुए।
इस मामले में डीएसपी राहुलदेव शर्मा ने कहा किप्रारम्भिक जांच में ही धटना पुरानी रंजिश से जोड़कर देखी जा रही है।उनके पास घटना से जुड़े कुछ सबूत हाथ लगे है। उम्मीद यहीं है कि आरोपीजल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
Leave a comment