Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां सेशन कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरे अदालत परिसर को खाली करा दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई।

सुरक्षा एजेंसियां कोर्ट परिसर के हर हिस्से की जांच कर रही हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा ई-मेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे किसका हाथ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल एहतियातन सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: CM Dhami ने शहीद ऊधम सिंह को किया नमन, गदरपुर में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिदान दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर के गदरपुर पहुंचकर शहीद ऊधम सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके बलिदान को नमन किया।

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब और कीवी की बागवानी से आत्मनिर्भर बने दीनदयाल बिष्ट

Uttarakhand News: पलायन और सीमित रोजगार की चुनौती के बीच उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी आज आजीविका का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित बागवानी एवं किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और आयवृद्धि का नया आधार तैयार कर रही हैं। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड थलीसैंण के सुकई (बंज्वाड़) गांव निवासी दीनदयाल बिष्ट इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं।

Uttarakhand News: सृष्टि कंडारी मामले में CM धामी का बड़ा एक्शन, CB-CID जांच के आदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल निवासी सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में अब जांच CB-CID को सौंपी जाएगी। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, गहन और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast