Haryana: दस हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई बड़ी वारदातों में था शामिल

Haryana: दस हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई बड़ी वारदातों में था शामिल

रोहतक:  हरियाणा में रोहतक पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दस हजार के इनामी के बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। रोहतक पुलिस के सीआईए एक को सूचना मिली थी कि गांव खेड़े वाली में अक्टूबर 2021 से हत्या के मामले में जेल से भागा हुआ आरोपी गांव में है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरोपी नवीन ऑफ अंडर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने पूछताछ में अभी तक उसके खिलाफ 15 अपराधिक मामले दर्ज होने की बात की है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि उसके बारे में अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल हो सके। सहायक पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि रोहतक पुलिस ने दस के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार बदमाश पर करीब 15 अपराधिक मामले दर्ज हैं। अक्टूबर 2021 से हत्या के मामले में जेल से भगोड़ा था आरोपी का नाम नवीन ऑफ भंडर गांव खिलवाड़ी का रहने वाला है पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी ताकि इसके अन्य साथियों व वारदातों के बारे में पता लग सके।

Leave a comment