Haryana: पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़ा, 34 किसानों से की गई इतने लाख रुपये की वसूली

Haryana: पीएम किसान योजना में फर्जीवाड़ा, 34 किसानों से की गई इतने लाख रुपये की वसूली

सोनीपत:  प्रदेश की सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू कर रखी है जिसके तहत किसानों को साल में लाभ पहुंचाया जाता है लेकिन सोनीपत जिले में इस योजना के तहत काफी किसान गलत लाभ ले रहे हैं अब विभाग ने करीबन 2,750 लोगों का नाम शॉर्टलिस्ट किया है जो गलत ढंग से  योजना का लाभ ले रहे थे और विभाग ने 34 किसानों से ₹2 लाख 12 हजारकी रिकवरी कर मुख्यालय में भेज दी है और अन्य किसानों से भी रिकवरी की जाएगी।

योग्यता के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कृषि विभाग एक्शन मोड में आ गया है। जिसके अंतर्गत विभाग ने 35 किसानों से 2 लाख 12 हजार रुपए की रिकवरी कर ली है। रिकवरी की गई राशि को मुख्यालय भेज दिया गया है।  कृषि विभाग ने करीब 2750 हजार लाभार्थियों की लिस्ट फाइनल की है, जोकि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के नियमों के बाहर होने के बावजूद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे थे। इसी लिस्ट के आधार पर सभी को नोटिस जारी किए गए है तथा रिकवरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों की माने तो जल्द से जल्द बचे हुए लोगों से भी रिकवरी का काम पूरा कर लिया जाएगा।

दरअसल, किसानों की आय को दोगुणा करने की कवायद में जुटी केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया है। जिसके अंतर्गत लाभार्थी किसानों को साल में दो-दो हजार की तीन किश्ते सीधे उनके बैंक खातों में सरकार की तरफ से दी जाती है। उक्त राशि के माध्यम से किसान बीज, खाद, दवाई आदि खरीदकर बेहतर ढंग से कृषि कार्यों को पूरा कर सकता है। योजना से जुडऩे के लिए सरकार द्वारा कई नियम भी लागू किए गए है। परन्तु कई लोग गलत जानकारी उपलब्ध कराकर योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान करके रिकवरी का काम शुरू किया गया है।

योजना के तहत 10 हजार रुपए और उससे अधिक की मासिक पैंशन के साथ प्रत्येक सेवानिवृत्त व्यक्ति योजना का लाभ नहीं उठा सकता। आयकर का भुगतान करने वाला व्यक्ति भी इस योजना से नहीं जुड़ सकता। इसके अतिरिक्त परिवार में पत्नी या पति दोनों योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते हैं। लाभार्थी की मृत्यु होने के बाद परिवार उसी आईडी पर योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। इसके अतिरिक्त कई अन्य नियम भी हैं, जिसके दायरे में आने वाले किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकते।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 3 हजार लाभार्थी ऐसे सामने आए हैं, जो नियमों के तहत योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं है। ऐसे लाभार्थियों से रिकवरी का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 34 किसानों से 2 लाख 12 हजार रुपए की रिकवरी की गई है। उक्त राशि को मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त किसानों की ई के.वाई.सी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए किसानों को 31 मई तक का समय दिया गया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग कार्यालय में भी हेल्प डेस्क स्थापित किए गए है

Leave a comment