Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: प्यार, शादी और कत्ल! सोनीपत में इकलौती बेटी पर मां की हत्या का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार

Haryana News: प्यार, शादी और कत्ल! सोनीपत में इकलौती बेटी पर मां की हत्या का आरोप, प्रेमी गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है ,जहां इंस्टाग्राम के प्यार और शादी के बीच मां के दीवार बनने पर बेटी ने खौफनाक अंजाम दिया है। इकलौती बेटी ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया है। बेटी की शादी से इनकार करने पर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है जो सोनीपत के गांव मुकीमपुर का रहने वाला है। विकास ने अपने प्रेमिका जानवी के साथ मिलकर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर से पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। प्राथमिक सूचना में मृतका रामेश्वरी की करंट लगने से मौत की बात सामने आई थी। घटना के समय मृतका रामेश्वरी के पास उसकी बेटी जानवी और उसका दोस्त विकास पुलिस को मिले थे। 4 अक्टूबर को सेक्टर 27 थाना पुलिस द्वारा महिला का पोस्टमार्टम करवाया गया था। इसके बाद 5 अक्टूबर को  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट से साफ हुआ कि रामेश्वरी की मौत करंट से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई थी। इकलौती बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की गला दबाकर हत्या की थी।

जानकारी के अनुसार महिला रामेश्वरी और उसकी बेटी जानवी सोनीपत के सेक्टर 15 में किराए पर रहती थीं। जानवी को विकास के साथ सोशल मीडिया पर ही प्यार हुआ था। आरोपी विकास डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है जबकि बेटी जानवी इंस्टाग्राम पर रील बनाकर अपलोड करती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद पुलिस ने शक के आधार पर जानवी के दोस्त विकास से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी विकास ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जानवी और विकास ने ही मिलकर रामेश्वरी की हत्या की थी और हत्या को छुपाने के लिए करंट लगने से मौत की झूठी बात कही गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी विकास को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। ताकि वारदात में अन्य अन्य पहलुओं पर जांच हो सके। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला की बेटी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: फरीदाबाद में हत्या के आरोपियों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी फायरिंग में एक घायल

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद पुलिस ने थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत डीलर चौक पर लक्ष्मण निवासी शाहुपुरा की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव और सेक्टर-65 की संयुक्त टीम ने की।

Haryana News: हांसी में हथियार सप्लायर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और 22 कारतूस बरामद

Haryana News: हरियाणा के हांसी में अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। CIA-1 हांसी की टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 अवैध पिस्तौल और देशी कट्टे और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast