HOLI 2024: हरियाणा में होली पर मचाया हुड़दंग तो पुलिस बन जाएगी दबंग, सोनीपत में रहेंगे 400 पुलिसकर्मी तैनात

HOLI 2024: हरियाणा में होली पर मचाया हुड़दंग तो पुलिस बन जाएगी दबंग, सोनीपत में रहेंगे 400 पुलिसकर्मी तैनात

Haryana Police: होली के मौके पर हुड़दंगियों से निपटने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। पुलिस हुड़दंगियों पर नकेल डालने के लिए पूरी तरह से सतर्क रहेगी।  दुल्हेंडी के दिन पुलिस की पीसीआर, डायल-112 व राइडर पूरे क्षेत्र में निगरानी रखेंगी। साथ ही पर्व पर नशा कर हुड़दंग करने वालों को रोकने के लिए सभी थाना प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। शराब के नशे में पकड़े जाने पर होली व दुल्हेंडी का पर्व जेल के अंदर ही मनाना पड़ेगा। पुलिस  ने सभी जिला वासियों से रंगों का यह पर्व प्यार से मनाने का आह्वान किया है।

होली के त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे। कुछ लोग होली के मौके पर लड़कियों व महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने में भी पीछे नहीं रहते तथा ग्रामीण क्षेत्र में होली के दिन लड़ाई-झगड़े भी अधिक होते हैं। होली के मौके पर लड़ाई-झगड़े की नौबत न आए और लोग शांति से होली मनाएं इसके लिए पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली है। होली व दुल्हेंडी के दिन के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 2500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस ने जिले को अलग-अलग जोन में बांटा है। साथ ही 16 पीसीआर, 33 डायल-112 और 72 बाइक राइडर होली पर गश्त कर हुड़दंगियों की निगरानी करते रहेंगे।सभी थाना व ट्रैफिक प्रभारियों को अल्कोहल सेंसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिससे वह शराबियों पर नकेल कस सके। साथ ही पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शराब के नशे में पकड़े गए लोगों को होली पर्व पर जेल के अंदर ही बंद करके रखे। साथ ही उनका चालान भी काटा जाए।

वाहन सवारों और लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके

पुलिस ने हुड़दंग करने वालों को सख्त निर्देश दिए है कि वाहन चालकों व महिलाओं और लड़कियों पर गुब्बारे न फेंके। गुब्बारे फेंकने वालों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही सार्वजनिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए जगह-जगह महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया जाएगा।

Leave a comment