Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के सोनीपत में खूनी विवाद, गोली लगने से युवक गंभीर; बीच-बचाव करने आया भाई भी घायल

हरियाणा के सोनीपत में खूनी विवाद, गोली लगने से युवक गंभीर; बीच-बचाव करने आया भाई भी घायल

Haryana News: हरियाणा में सोनीपत के बड़वासनी गांव में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक की छाती के पास लगी है। बीच-बचाव करने पहुंचे घायल के भाई को भी चोटें आई हैं। गंभीर हालत को देखते हुए घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात गांव में एक लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

कुछ लोगों के बीच में आपसी मारपीट हो रही है और कुछ लोग आपस में उनको छुड़वाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब कहासुनी के दौरान गोली चला दी गई। घटना रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव बड़वासनी में ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान गोली चला दी गई, जो अनिल की छाती के पास जा लगी। गोली लगने से अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार में दहशत का माहौल

घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहीं विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई को भी चोटें आईं। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

1 व्यक्ति हुआ घायल

पुलिस का कहना है कि गांव बड़वासनी में फायरिंग मामले में एक व्यक्ति घायल हुआ है परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: कैथल में दिनदहाड़े चाकूबाजी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पुलिस ने 16 घंटे में किया गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा के कैथल में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई घटना के करीब 16 घंटे के भीतर की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में दिल्ली आउटर बाईपास पर चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। कार में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो सिरसा में सगाई समारोह से वापस रोहतक लौट रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश का कहर, 97 सड़कें बंद, स्कूलों की छुट्टी का आदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिसकी वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ और अधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने पड़े, क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पूरे उत्तराखंड में और बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज गढ़वाल क्षेत्र के पहाड़ी जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक, राज्य भर में बारिश का दौर 21 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है, जिससे संवेदनशील इलाकों में जलभराव, भूस्खलन और सड़क संपर्क बाधित होने की चिंता बढ़ गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast