Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के कालांवाली के बिजली संकट पर कुमारी सैलजा का बड़ा कदम, CM सैनी को लिखा पत्र

Haryana News: हरियाणा के कालांवाली के बिजली संकट पर कुमारी सैलजा का बड़ा कदम, CM सैनी को लिखा पत्र

Haryana News: हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कालांवाली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार बनी हुई विद्युत संकट की समस्या को गंभीर जनहित का विषय बताते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। पत्र में कुमारी सैलजा ने कहा है कि चोरमार से कालांवाली आने वाली मुख्य विद्युत लाइन में बार-बार तकनीकी खराबियां आने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। इससे आम नागरिकों, व्यापारियों, किसानों, विद्यार्थियों, स्वास्थ्य संस्थानों, लघु उद्योगों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है।

कुमारी सैलजा ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर मुख्य विद्युत लाइन का तकनीकी परीक्षण, आवश्यक उन्नयन, क्षमता वृद्धि, मरम्मत तथा आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, ताकि कालांवाली एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े इस विषय का शीघ्र समाधान किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी मामला...SIT को मिली 18 पन्नों की जांच रिपोर्ट, CCTV में संदिग्धों की पुष्टि

Badrinath Temple Donation Theft Case: देश में एक तरफ जहां राम मंदिर चंदा चोरी के मामले ने राजनीतिक गलियारों में तूफान मचा रखा है, तो वहीं, दूसरी तरफ बद्रीनाथ मंदिर में चंदा चोरी का विवाद भी लगातार तूल पकड़ रहा है। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि बद्रीनाथ मंदिर में दान की कथित चोरी की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने 18 पन्नों की आंतरिक जांच रिपोर्ट सौंप दी गई हैं।

Haryana News: अभय चौटाला ने PM मोदी को याद दिलाए चुनावी वादे, किसानों से लेकर SYL तक उठाए सवाल

Haryana News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद दौरे से एक दिन पहले इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रेसवार्ता कर केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पद संभालने के बाद यह उनका हरियाणा का 18वां दौरा है और हर बार प्रदेशवासियों को उम्मीद रहती है कि वह हरियाणा को उसका हक दिलाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast