Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: UP-बिहार समेत इन राज्यों में दिखेगा मानसून का असर, दिल्ली में इस दिन बरसेंगे बादल; पढ़े वेदर अपडेट

Kal Ka Mausam: UP-बिहार समेत इन राज्यों में दिखेगा मानसून का असर, दिल्ली में इस दिन बरसेंगे बादल; पढ़े वेदर अपडेट

IMD Weather Forecast: देश की राजधानी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ चुकी है। जिस वजह से गर्मी एक बार फिर अपने पैर पसार रही है। लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने लोगों को राहत देते हुए एक अच्छी खबर सुनाई है। दरअसल, IMD के अनुसार, दिल्ली का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 18 जुलाई से दिल्ली में फिर से मानसून सक्रिय होता दिखाई देगा, जो लोगों को तेज धूप और गर्मी से राहत देगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। तो चलिए दिल्ली समेत देशभर के मौसम अपडेट के बारे में जानते हैं

दिल्ली में गर्मी ने किया हाल बेहाल

बता दें, इस वक्त दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है। इस गर्मी से फिलहाल आज कोई राहत नहीं मिलने वाली है। ये स्थिति कल भी ऐसी ही बनी रहेगी। लेकिन IMD के अनुसार, 18 जुलाई से दिल्ली में बारिश का दौर फिर से शुरु हो सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। साथ ही, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। ये सिलसिला 20 जुलाई तक जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून लोगों को गर्मी से राहत देगा। इस दौरान राज्य के कई जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। साथ ही, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका भी जताई गई है।

Also read: ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिकों पर सरकार सख्त, गगनयान मिशन से जुड़े अधिकारियों के इस्तीफों पर लगेगी रोक

बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

इसके अलावा IMD ने बिहार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेगूसराय और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है।

इन राज्यो में बारिश की चेतावनी

इसके अलावा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मानसून का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोंकण और गोवा में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश का दौर जारी है।

बता दें, IMD के अनुसार, इस वक्त उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिस वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है या आवे वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 21 सितंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

मानसून की विदाई के बीच देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।

'दीया जलाने का पैसा है, लेकिन हॉस्टल के लिए...', छात्राओं की पढ़ाई और PG खर्च पर राहुल गांधी ने PM मोदी से जवाब मांगा

Rahul Gandhi on PM Modi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके जन्मदिन समारोह का जिक्र किया और इसे छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे से जोड़ा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के पास दीये जलाने के लिए तो पैसा है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे और वित्तीय सहायता देने के लिए नहीं।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast