Search KhabarFast

Press ESC to close

SSC ASO Recruitment 2026: आज रात 11 बजे तक की डेडलाइन, SSC के 341 पदों के लिए तुरंत करें अप्लाई

SSC ASO Recruitment 2026: आज रात 11 बजे तक की डेडलाइन, SSC के 341 पदों के लिए तुरंत करें अप्लाई

SSC ASO Vacancy: अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के कुल 341 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द-से-जल्द SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर तुरंत अप्लाई कर सकते हैं। लेकिन ये मौका सिर्फ आज के लिए है, क्योंकि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 16 जुलाई 2026 है।

बता दें, यह भर्ती सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस (CSS) के अंतर्गत डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग (DoPT) से 318 और मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स (MEA) के 23 पदों को मिलाकर कैडर सेल में Group B पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

Also read: Today Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज 16 जुलाई को क्या है नए रेट

इन तारीखों पर ध्यान दें

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत: 25 जून 2026

आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख: 16 जुलाई 2026 (आज रात 11 बजे तक)

रजिस्ट्रेशन फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करने की आखिरी तारीख: 23 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)

अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप के उम्मीदवारों के लिए हार्ड कॉपी जमा कराने की आखिरी तारीख: 30 जुलाई 2026 (शाम 6 बजे तक)

कहा जमा कराए आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी?

क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक नंबर 12, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003'। लेकिन ध्यान रहे कि अपने आवेदन फॉर्म के साथ अपने जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी न भूलें।

चयन प्रक्रिया

आपको बताते चलें कि SSC के सहायक अनुभाग अधिकारी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया 2 चरणों में पूरी होगी।

  1. पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. दूलरे चरण में सर्विस रिकॉर्ड का मूल्यांकन किया जाएगा।

नियुक्ति होने के बाद उम्मीदवारों को 44,900 से 1,42,400 रुपए की सैलरी हर महीने दी जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 September 2026: सोने में गिरावट, चांदी में जोरदार तेजी, देखें नए भाव

Gold-Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में बाजार खुलने से पहले अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोना गिरकर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 47 रुपये की तेजी के साथ 1,55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बुलियन्स के अनुसार सोना 1,54,290 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 4,443.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Stock Market Crash: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 813 अंक टूटा, IT शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast