
Manohar Lal in Rohtak: हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में संविधान गौरव समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर करार दे नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर या सरदार पटेल उस समय प्रधानमंत्री बन सकते थे। यही नहीं इस कार्यक्रम के दौरान मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर कटाक्ष किया और कहां कि कांग्रेस पार्टी ने कभी भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया।
मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के 400 पर के नारे के विरोध में कहना शुरू कर दिया कि अगर भाजपा की 400 सीट आ गई तो यह संविधान को बदल देंगे। वास्तव में कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसने अपने स्वार्थ के लिए संविधान में हमेशा संशोधन किए हैं। जबकि मौजूदा मोदी सरकार ने देश हित में संविधान में संशोधन किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने केवल लोगों के बीच भ्रम पैदा करने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस पार्टी भ्रम पैदा करने का काम कर रही है। लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार जिन लोगों ने आरक्षण का लाभ ले लिया है और वे क्रीमी लेयर में है उनकी बजाए कमजोर लोगों को आरक्षण का लाभ मिले इस बारे में भी विचार चल रहा है।
कांग्रेस पर मनोहर लाल ने लगाए गंभीर आरोप
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब का कभी सम्मान नहीं किया यहां तक की दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार के लिए भी जगह नहीं दी गई और जब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने चुनाव लड़ा था उस समय भी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें लोकसभा में नहीं जाने दिया। लेकिन मौजूदा सरकार ने तो लंदन में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस मकान में रहकर पढ़ाई की थी वह खरीद कर उसे म्यूजियम बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए पहले देश है और बाद में पार्टी।
Leave a comment