
रोहतक: हरियाणा के रोहतक शहर के बीती 27 अगस्त को झज्जर रोड़ पर विजय नगर बाग वाली गली नम्बर 7 में एक मकान में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर हत्या करने के मामले ने आज रोहतक पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि चार की हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्कि म्रतक प्रदीप उर्फ बबलू का इकलौता बेटा अभिषेक उर्फ मोनू उम्र 19 ही है.
आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपी ने सभी को गोली मार कर हत्या करने की बात कबूल कर ली है. आज चार हत्याओं के आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा.ताकि इन मर्डर के कारणों पता लगाया जा सके व उस पिस्तौल को भी बरामद किया जाएगा जिसे चारो हत्याएं की है.
यह हत्या आरोपी बेटा अपनी मां बबली व पिता प्रदीप उँर्फ बबलू पहलवान, बहन नेहा उँर्फ तन्नू और नानी रोशनी को गोली मार कर घर से फरार हो गया उसके बाद कई घण्टे बाद कर आ कर जोर जोर से रोने लगा ताकि किसी को उस पर शक न हो.
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसकी मां,पिता व नानी की मौत हो चुकी थी बहन को गर्दन में गोली लगने के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया जहां उसकी दो दिन बाद मौत हो गई. लेकिन कहावत है जुर्म करने वाला कानून से बच नहीं सकता. आज हत्या आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में है.
Leave a comment