Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: कुरुक्षेत्र में धान पर संकट, सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की बढ़ी चिंता

Haryana News: कुरुक्षेत्र में धान पर संकट, सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की बढ़ी चिंता

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सोमवार को थानेसर क्षेत्र में करीब कई घण्टों तक हुई बारिश से अनाज मंडी में खुले में पड़ी धान की फसल भीगने लगी। किसान खुद तिरपाल लेकर फसल को ढकते नजर आए। किसानों का कहना है कि मंडी में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें अपनी फसल बचाने के लिए खुद तिरपाल खरीदनी पड़ रही है।

किसानों के अनुसार धान की सरकारी खरीद 25 सितंबर से शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक मंडियों में सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है। किसानों का आरोप है कि खरीद में देरी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, जिन किसानों की धान की प्राइवेट खरीद हुई है, उनका आरोप है कि आढ़तियों की ओर से फसल में भारी कटौती की जा रही है। बारिश के बीच किसानों ने सरकार और प्रशासन से जल्द सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की। कुछ किसानों ने कहा कि लगातार बढ़ते आर्थिक नुकसान के चलते उनकी स्थिति गंभीर होती जा रही है।

वहीं, मंडी प्रशासन के अनुसार थानेसर अनाज मंडी में अब तक पीआर धान की करीब 2 लाख 40 हजार क्विंटल आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 10,600 क्विंटल धान की प्राइवेट बिक्री हुई है। ई-खरीद के तहत करीब 500 गेट पास और मैनुअल तौर पर करीब 3,000 गेट पास काटे गए हैं। मंडी अध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि मंडी में बिजली, पानी, सफाई और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अब सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, बागवानी फसलों की खेती पर किसानों को मिलेगा अनुदान

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से 'बागवानी फसलों की खेती के लिए अनुदान प्रावधान' योजना लागू की गई है।

Uttarakhand News: मंगलौर में तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के 3 की मौत; 10 घायल

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली के लंढौरा क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हो गया। थिथौला में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा में सवार एक ही परिवार के 13 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई की हालत गंभीर है और छह घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Uttarakhand News: उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश, CM धामी ने ली राहत-बचाव की जानकारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे ट्रैकर्स के संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से दूरभाष पर वार्ता कर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ट्रैकिंग एवं पर्वतारोहण के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए सभी ट्रैकर्स एवं पोर्टर्स की सुरक्षित वापसी सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला जाए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast