Haryana: गोलियों से थर्रायारा रोहतक शहर, सरेआम उड़ाई गई कानून की धज्जियां

Haryana:  गोलियों से थर्रायारा रोहतक शहर, सरेआम उड़ाई गई कानून की धज्जियां

रोहतक: हरियाणा में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है दिन पर दिन लूट, अपरहण,हत्या,बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं रोहतक में बदमाशों को पुलिस व कानून का कोई डर नहीं है रोहतक में बेखोफ हो कर बदमाश सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। रोहतक शहर के सैनीवास मोहल्ले में चार बदमाश एक काले रंग की वरना में आते है और एक प्रोपर्टी डीलर के ऑफिस के गेट पर डोगे से फायर करते है। यह सारी की सारी फायरिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। किस प्रकार से बिना किसी खोफ के फायर कर रहा है। फायर करने के बाद मौके से फरार भी हो जाते है।

पुलिस के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर फायरिंग हुई है। पीड़ित प्रॉपटी डीलर ने एक आरोपी को पैसे दिए हुए थे जब उसने पैसे मांगे तो उसके साथ गाली गलौच  की गई। साथ ही उसके ऑफिस पर जा कर फायरिंग भी किया । पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।इससे पहले 8 अप्रैल को ही बदमाशो ने एटीएम कैश वेन से पिस्तौल से गार्ड को घायल कर 2 करोड़ 62 लाख रुपये लूट लिए थे जोकि लूट के आरोपी सीसीटीवी में दिखाई दिए थे लेकिन आज तक पुलिस उन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

कल शाम को यह फायरिंग की घटना से पुलिस की साख पर सवालिया निशान लगा दिया है। कि बदमाश वारदातों को अंजाम देकर भाग जाते है पुलिस सिर्फ देखती रह जाती है।चौकी इंचार्ज ने कहा कि हमारे पास कल  शाम करीब छ बजे फायरिंग की सूचना मिली थी जिसमे एक सीसीटीवी भी है जिसमे चार आरोपी एक कार में आते है और चार फायर भी कर रहा है। पीड़ित मुकेश प्रजापत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही  पुलिस ने आरिपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। 

Leave a comment