
सोनीपत: हरियाणा में बीते कई दिनों में बैंक कर्मचारियों और बैंकों में लूट की वारदात सामने आ रही है और हरियाणा पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है, सोनीपत के साई बाबा मंदिर रोड पर आज दिनदहाड़े सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने पहले तो बाइक सवार दो युवकों को रुकवाया और उन पर लाठी-डंडे बरसाते हुए उनके बैग में रखे 20 लाख रुपए छीनकर फरार हो गया, वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत के कई थानों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम में भी मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच में जुट गई।
सोनीपत के कई बैंकों के एटीएम में पैसे डालने का काम प्रिंस प्राइवेट लिमिटेड को मिला हुआ है जिसके 2 कर्मचारी जोकि गांव मुकीमपुर के रहने वाले हैं, बाइक पर सवार होकर सेक्टर 12 की तरफ से आ की तरफ आ रहे थे लेकिन जैसे ही वो साई बाबा मंदिर रोड पर पहुंचे तो पहले से ही सड़क पर एक युवक घात लगाए हुए बैठा हुआ था तो उसने चलती ही बाइक से उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और फिर दो अन्य युवक वहां पर पहुंचे और उन दोनों कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा दी और उनके बैग में रखे 20 लाख रुपए लेकर फरार हो गए, दिनदहाड़े इस लूट की वारदात की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई, वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत के कई थानों की पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच में जुट गई, बैंक एटीएम में कैश डालने वाले कर्मचारियों के साथ हुई इस लूट की वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस मामले जानकारी देते हुए आईपीएस मयंक गुप्ता ने बताया कि एटीएम में कैश डालने वाली कर्मचारियों के साथ लूट की वारदात सामने आई है, कर्मचारियों से लगभग 20 लाख रुपए लुटे गए है, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया गया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Leave a comment