
रेवाड़ी: हरियाणा के पीतल नगरी रेवाड़ी में बदमाश इस कदर बेखौफ हो चले हैं कि यहां दिनदहाड़े आपराधिक वारदातें होना आम बात हो गई है और यह इसी का नतीजा कहें कि शहर के भाड़ावास रोड पर 3नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर बैठे एक व्यापारी के सिर में लोहे की हथौड़ी से वार कर न केवल उसे उसे बुरी तरह घायल कर दिया, बल्कि गल्ले से करीब 30हजार रुपए की नकदी लूटकर रफू चक्कर हो गए.
घायल व्यापारी की माने तो वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था.अचानक 3नकाबपोश युवक वहां आए और व्यापारी से लोहे की हथौड़ी मांगीहै. व्यापारी युवकों को हथौड़ी दिखा ही रहा था कि उनमें से एक युवक ने व्यापारी के सिर पर लोहे की हथौड़ी से ही वार कर दिया. जैसे तैसे अपना बचाव करते हुए व्यापारी वहां से भाग निकला, लेकिन पीछे से बदमाश गल्ले से करीब ₹30हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए. आसपास के लोगों ने घायल व्यापारी को तुरंत इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद जहां व्यापारियों में दहशत का माहौल है तो वहीं पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष भी है. ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों में पुलिस का कितना खौफ रह गया है.अब अगर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात करें तो पुलिस की ओर से इस मामले में अभी कोई बयान सामने नहीं आया है.
Leave a comment