Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, रिटायर्ड IAS अरुण गुप्ता को HERC की कमान

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, रिटायर्ड IAS अरुण गुप्ता को HERC की कमान

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अरुण कुमार गुप्ता को हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) का चेयरमैन नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अरुण कुमार गुप्ता को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे। HERC प्रदेश में बिजली क्षेत्र से जुड़े नियामकीय मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग यानी HERC राज्य में बिजली क्षेत्र का नियमन करने वाली संस्था है। आयोग बिजली टैरिफ, बिजली वितरण कंपनियों से जुड़े नियामकीय मामलों और उपभोक्ताओं के हितों से संबंधित विषयों पर काम करता है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर अरुण कुमार गुप्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो चुके थे। बता दें कि अरुण कुमार गुप्ता मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके थे। राज्य सरकार ने उनका कार्यकाल एक साल बढ़ाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन वहां से मंजूरी नहीं मिल सकी। ऐसे में उनकी मौजूदा सेवा 30 सितंबर को समाप्त हो चुकी थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: राहुल गांधी को CM नायब सैनी की खुली चुनौती, बोले- हरियाणा में डिबेट कर लें, जगह मैं उपलब्ध करवाऊंगा

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से डिबेट की चुनौती दिए जाने पर जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी हरियाणा में आकर डिबेट कर सकते हैं। इसके लिए प्रदेश में जगह उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष वहां जाएंगे, और राहुल से सवाल करेंगे। ऐसा नहीं हो सकता कि एक तरफ से केवल झूठ बोला जाए और फिर भागकर चले जाएं।

Haryana News: हरियाणा में दवा कारोबार पर सरकार की सख्ती, अनियमितताओं पर 966 ड्रग सेल लाइसेंस निलंबित

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश में नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग को नकली दवा बेचने तथा बनाने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast