
Ratia Road Accident: हरियाणा के रतिया में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक भरी क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हादसे में एक युवक मौत हो गई। साथ ही कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
हरियाणा के रतिया के गांव महमडा लौट रही सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी धुंध कोहरे के कारण देर रात रतिया के गांव सरदारे के पास भाखड़ा नहर में गिर गई। गाड़ी में बच्चों महिला सहित 14लोग सवार थे। 10बजे के करीब की घटना बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं आस-पास के गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में पुलिस की मदद की।
शादी समारोह से आ रहा था पूरा परिवार
इसी दौरान भाखड़ा नहर में गाड़ी में सवार एक 12 वर्षीय लड़का पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला। उसे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के लिए भेज गया। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल, डॉक्टरों की टीम मौजूद थी। बता दें कि गांव महमड़ा का परिवार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र के जलालाबाद गया था और सभी लोग वहां से वापस आ रहे थे कि यह हादसा हो गया।
Leave a comment