Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा पुलिस में प्रशासनिक बदलाव, 42 इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, देखे पूरी लिस्ट

हरियाणा पुलिस में प्रशासनिक बदलाव, 42 इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, देखे पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी करते हुए राज्य के 20 पुलिस इंस्पेक्टरों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फैसले के तहत विभिन्न जिलों और विशेष इकाइयों में अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

तबादला सूची में करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल, सोनीपत और गुरुग्राम सहित कई जिलों के पुलिस इंस्पेक्टर शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुछ अधिकारियों को जिला पुलिस से विशेष शाखाओं और अपराध जांच इकाइयों में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, इस प्रशासनिक बदलाव से विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। राज्य में समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार पुलिस अधिकारियों के तबादले किए जाते हैं। इसी कड़ी में यह तबादला सूची जारी की गई है, जिसे पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

सोनीपत और गुरुग्राम हुए अधिका तबादले

आदेश के मुताबिक, सबसे ज्यादा गुरुग्राम और सोनीपत में अधिकारियों के तबादले किए गए है। गुरुग्राम और सोनीपत से चार-चार इंस्पेक्टरों तबादला किया गया है। वहीं, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पलवल से भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेगी 2 करोड़ की अनुग्रह राशि; शहीद सैनिकों के परिवारों को भी दिया तोहफा

CM Dhami on Param Vir Chakra Awardees: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर परम वीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 1.5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया।

Uttarakhand News: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सुनी PM की 'मन की बात', बोले ‘पेड़ लगाने के साथ एक एक बूंद पानी भी बचाने में जुटे कार्यकर्ता’

Uttarakhand News: देहरादून 26 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर व्यायक जनसहभागिता के साथ आज पीएम के मन की बात सुनी गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त देवभूमिवासियों से पीएम के कैच द रैन का अनुशरण करते हुए बरसात की एक एक बूंद पानी बचाने की अपील की।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने लेखकों एवं साहित्याकारों से किया संवाद, सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर हुई चर्चा

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन, देहरादून में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ लेखकों एवं साहित्यकारों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकारों ने मुख्यमंत्री को अपनी-अपनी स्वरचित पुस्तकें भेंट कीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast