Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana: 7 बच्चों के 67 वर्षीय पिता ने 19 वर्षीय लड़की से किया प्रेम विवाह, जानें क्या है पूरा मामला

Haryana: 7 बच्चों के 67 वर्षीय पिता ने 19 वर्षीय लड़की से किया प्रेम विवाह, जानें क्या है पूरा मामला

पलवल: हरियाणा के पलवलजिले के हथीन क्षेत्र में प्रेम विवाह का बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक 67 वर्षीय बुजुर्ग ने 19 वर्षीय लड़की से निक़ाह कर लिया। इतना ही नही दोनों ने माननीय पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट पहुंचकर अपने पति-पत्नी होने की बात कहकर और परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है. हैरत की बात तो यह है कि 67 वर्षीय बुजुर्ग के सात बच्चे हैं और सभी शादीशुदा है. जबकि लड़की भी पहले से शादीशुदा थी.

मामले पर माननीय पंजाब हाइकोर्ट ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए पलवल जिला पुलिस कप्तान दीपक गहलावत को आदेश जारी किया है कि एक टीम का गठन करें. जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हों. जो लड़की की सुरक्षा करें और बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में पूरी जांच पड़ताल करें. पुलिस उपअधीक्षक रतनदीप बाली ने इस बाबत पूरी जानकारी देते हुए बताया कि हथीन के गांव पहुची. पुरी निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने नूंह जिले के एक गांव की 19 वर्षीय लड़की से शादी की है, और माननीय पंजाब हरियाणा हाइकोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि हमें लड़की के परिजनों से जान का खतरा है. हमें हाइकोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ है कि मामले की जांच की जाए और दोनों को सुरक्षा प्रदान की जाए.

इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि किन परिस्तिथियों में यह शादी हुई है. डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि जो बुजुर्ग और लड़की है. वो दोनों पहले से शादीशुदा है और बुजुर्ग को सात बच्चे है. जो सभी शादीशुदा है और उसकी घरवाली की चार साल पहले मौत हो गई थी. जबकि प्रेम विवाह करने वाली लड़की को पहली शादी से कोई बच्चा नहीं है.

रतनदीप ने बताया कि लड़की के परिजनों का गांव में जमीनी विवाद था और प्रेम विवाह करने वाला बुजुर्ग व्यक्ति इनकी मदद करने जाता था. जहां से दोनों का सम्पर्क हुआ. डीएसपी रतनदीप बाली ने बताया कि जो भी माननीय अदालत द्वारा इस बाबत आदेश जारी हुए है. पुलिस द्वारा उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है. जिसका जबाब तय समय पर अदालत में दाखिल करा दिया जाएगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पर्यावरण सम्मेलन में पीएम मोदी ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां, सौर ऊर्जा से ग्रीन हाइड्रोजन तक का किया जिक्र

Delhi News: राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य' पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के विषय पर सदियों तक भारत ने एक तरह से विश्व का मार्गदर्शन किया है। अपने उस वैचारिक प्रतिबद्धता को लेकर अपने सांस्कृतिक अनुभवों को आधार बनाकर भारत अब आधुनिक जलवायु चुनौतियों के समाधान भी दे रहा है और साथ ही भारत मानवता के सामूहिक प्रयासों के लिए आह्वान भी कर रहा है। मुझे खुशी है कि NGT की यह कॉन्फ्रेंस उसी मिशन को आगे बढ़ा रही है।

MP News:मध्य प्रदेश के आगर मालवा में दर्दनाक हादसा, नाले में बही कार; बच्चे समेत 8 लोगों की मौत

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारिश की वजह से उफनते हुए नाले में कार बह गई। जिसमें 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। खुद एसपी दिलीप कुमार सोनी ने ये जानकारी दी है।

IIT बॉम्बे में छात्र ने किया सुसाइड, कैंपस में फैला आक्रोश; HoD पर लगे गंभीर आरोप

IIT Bombay Student Died By Sucide: आईआईटी बॉम्बे में छात्र के द्वारा आत्महत्या करने के बाद आक्रोश फैल गया है। एनर्जी साइंस विभाग के छात्र द्वारा हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों छात्र देर रात सड़कों पर उतर आए और मुख्य प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast