Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा का बढ़ा मान! NEET UG 2026 में AIR-2 लाने वाले पंशुल बंसल को CM सैनी ने किया सम्मानित

हरियाणा का बढ़ा मान! NEET UG 2026 में AIR-2 लाने वाले पंशुल बंसल को CM सैनी ने किया सम्मानित

Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में NEET UG 2026 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल करने वाले पांशुल बंसल से मुलाकात की और उनकी शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग (DIPR) ने वीडियो अपडेट के ज़रिए इस मुलाकात की जानकारी साझा की। इस खास मुलाकात में मुख्यमंत्री ने छात्र की कड़ी मेहनत और लगन की व्यक्तिगत रूप से सराहना की।

वहीं दूसरी ओर  परीक्षा पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध और विपक्ष के हंगामे के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के पांशुल बंसल की तारीफ की। बंसल ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) (अंडरग्रेजुएट) 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2 हासिल की है। मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि वह देश के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में सार्थक योगदान देंगे। प्रधान ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए बंसल की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ता का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंशुल बंसल से मुलाक़ात हुई, जिन्होंने NEET UG 2026 में AIR 2 हासिल किया है। उन्हें इस शानदार कामयाबी के लिए बधाई दी और उनके करियर में सफलता की कामना की। उनकी यह कामयाबी भारत के युवाओं के समर्पण, लगन और महत्वाकांक्षा को दिखाती है। मुझे भरोसा है कि वे अपनी काबिलियत और सेवा भाव से देश के हेल्थकेयर सिस्टम में अहम योगदान देंगे,। इसके अलावा, लुधियाना के आर्यन गुप्ता ने NEET-UG 2026 में AIR 1 हासिल किया। लुधियाना के आर्यन गुप्ता ने 99.9999 परसेंटाइल के साथ NEET UG 2026 में AIR 1 हासिल किया और 720 में से 715 अंक प्राप्त किए।

न्यूज एजेंसी ANI  से बात करते हुए आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार कड़ी मेहनत, अनुशासन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि मैंने NEET (UG) 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। ​​मुझे 720 में से 715 अंक मिले। मैंने दो साल तक बहुत कड़ी मेहनत की। खूब पढ़ाई की और काफी तनाव भी झेला, इसलिए बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे बहुत राहत महसूस हो रही है। ऐसा लग रहा है जैसे मुझे मेरी कड़ी मेहनत का फल मिल गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की तस्वीर, 6,175 परियोजनाओं को दी गई वित्तीय सहायता

Haryana News:राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत लगभग 15,056 करोड़ रुपये की स्वीकृति से हरियाणा में ग्रामीण अवसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है।

Haryana News: जल संरक्षण की दिशा में सैनी सरकार ने उठाया बड़ा कदम, हरियाणा के थर्मल पावर प्लांट में पहुंचेगा ट्रीटेट पानी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जल संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए तो न केवल भूजल और पेयजल स्रोतों पर दबाव कम होगा, बल्कि उद्योगों, ऊर्जा क्षेत्र, हरित क्षेत्रों और कृषि के लिए भी पानी की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News: हरियाणा के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (IIT) में पढ़ रहे छात्रों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, ताकि राज्य के युवा देश की अग्रणी एवं प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होकर उनसे जुड़ सकें। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश की IIT में अत्याधुनिक मशीनरी एवं नए उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे, जिससे युवाओं को उद्योगों की तात्कालिक मांग के अनुसार आधुनिक विधाओं में पूरी तरह निपुण बनाया जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast